फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू, मलेरिया पर नियंत्रण के लिए जिले में शुरू हुआ अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू, मलेरिया पर नियंत्रण के लिए जिले में शुरू हुआ अभियान
विज्ञापन

सहारनपुर। संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए शुक्रवार से संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू हो गया। नेहरू मार्केट स्थित पुराना अस्पताल पर शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक के नेतृत्व में मुख्य अतिथि नगर विधायक राजीव गुंबर ने फीता काटकर और हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया।
मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार ने कहा कि संचारी रोगों से बचाव के लिए नालियों की सफाई, गड्ढों को बंद कराना, एंटी लार्वा का छिड़काव एवं फॉगिंग समय-समय पर कराई जाए। मच्छर को पनपने से रोक लिया गया तो मच्छर जनित रोग अपने आप नियंत्रित होंगे। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने कहा कि चिकित्सा विभाग को नोडल विभाग नामित किया गया है। उन्होंने बताया कि कईं साल से चले आ रहे संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़ा और संचारी माह मनाने से प्रदेश में अब संक्रामक रोगों में काफी गिरावट आई है।
विज्ञापन

सभी ब्लॉकों पर अभियान का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख एवं ग्राम प्रधानों के द्वारा किया जाएगा। जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने अभियान की जानकारी दी। कार्यक्रम में अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. ब्रिजेश राठौर, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय यादव, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आदित्य सैनी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सत्यप्रकाश, डॉ. बीआर सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन, जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
कोरोना के पांच संक्रमित मिले, पांच ठीक हुए
सहारनपुर। जनपद में शुक्रवार को कोरोना के पांच संक्रमित मिले, जबकि पांच मरीजों ने कोरोना को मात दी। वर्तमान में जनपद में कोरोना के 36 सक्रिय मरीज हैं। नोडल अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि शुक्रवार को मिले कोरोना संक्रमितों में दो लोग संक्रमितों के संपर्क में आए हुए हैं, जबकि तीन अलग हैं। उन्होंने लोगों से कोरोना से बचाव के लिए दिशा निर्देशों का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें