फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी की दर बढ़ी तो कारोबार होगा प्रभावित

विज्ञापन
रूप किशोर राठी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। जीएसटी काउंसिल ने रेडीमेड गारमेंट पर एक जनवरी से जीएसटी बढ़ाने का निर्णय लिया है, इसको लेकर रेडीमेड गारमेंट्स कारोबारियों में अभी से हलचल है। कारोबारियों का कहना है कि जीएसटी की दरें बढ़ाए जाने से कारोबार पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन

कोरोना की वजह से सभी व्यवसायों के साथ ही रेडीमेड गारमेंट्स कारोबार पर भी काफी बुरा असर पड़ा था। अब नवरात्र और दीपावली के मद्देनजर बाजार में रौनक लौटनी शुरू हो गई। त्योहारी सीजन को देखते हुए रेडीमेड गारमेंट्स शोरूम में नया कलेक्शन मंगा लिया गया है। कोर्ट रोड से लेकर पुराने शहर तक में रेडीमेड गारमेंट की दुकानों पर ग्राहकों की आवक बढ़ी है। शहर में 100 से ज्यादा शोरूम है, जबकि 500 से ज्यादा छोटी दुकानें हैं, जहां रेडीमेड गारमेंट्स का कारोबार होता है। जीएसटी काउंसिल के रेडीमेड गारमेंट पर जीएसटी बढ़ाने के निर्णय पर व्यापारियों ने नाखुशी जाहिर की है।
और बढे़गी महंगाई, लगेगा झटका
कोरोना संकट के बाद पैदा हुई मंदी से रेडीमेड गारमेंट कारोबार ने अभी उबरना शुरू किया है। यदि जीएसटी की दरें बढ़ाई गईं तो ग्राहक और व्यापारी दोनों पर विपरीत असर पडे़गा। इससे महंगाई बढ़ेगी और कारोबार को झटका लग सकता है। - दीपक रजौरा, रेडीमेड गारमेंट व्यवसायी।
विज्ञापन

छोटे व्यापारियों को अधिक नुकसान
रेडीमेड गारमेंट की दर बढ़ी तो छोटे व्यापारियों को अधिक नुकसान होगा। छोटे व्यापारी कम रेट वाले रेडीमेड गारमेंट्स बेचते हैं। हमारे यहां मध्यम वर्ग के खरीदार अधिक आते हैं। जीएसटी बढ़ने से कपड़ों के भी दाम में भी इजाफा होगा। जिसका व्यापार पर विपरीत असर पड़ेगा।- रूप किशोर राठी, रेडीमेड गारमेंट व्यवसायी।
अभी यह स्पष्ट नहीं है कि जीएसटी में कितना इजाफा होगा। रेडीमेड गारमेंट पर यदि जीएसटी में बढ़ोत्तरी हुई तो कारोबार पर खराब असर होगा। यह क्षेत्र पहले ही आर्थिक मंदी से जूझ रहा है। - उदित मणि गुप्ता, रेडीमेड गारमेंट कारोबारी
जीएसटी बढ़ने का असर रेडीमेड गारमेंट के दाम पर पड़ेगा। कोरोना संक्रमण के बाद इस क्षेत्र में मंदी है। अभी बाजार से मंदी से उबरना शुुरू किया है। यदि जीएसटी बढ़ी तो ग्राहकों के साथ ही व्यापारियों पर भी विपरीत असर पड़ेगा। - कपिल ठाकुर, रेडमेड गारमेंट कारोबारी।

कपिल ठाकुर- फोटो : SAHARANPUR

रेडीमेड गर्वमेंट शौरूम पर खरीदारी करते लोग- फोटो : SAHARANPUR

दीपक राजोरा- फोटो : SAHARANPUR

उदित मणी गुप्ता- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें