फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: देवबंद में बुर्कानशीं युवतियों से मारपीट, नकाब हटाने का प्रयास, वीडियो सोशल मीडिया पर डाला, दी तहरीर

Sat, 14 Dec 2024 02:46 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

उत्तर प्रदेश के देवबंद में बुर्कानशीं युवतियों के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
युवतियों से अभद्रता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के देवबंद में बुर्कानशीं युवतियों के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। आरोप है कि जिस बाइक सवार युवक को हिंदू बताकर उनके साथ मारपीट की गई। वह उसे जानती नहीं हैं, केवल उनसे रास्ता पूछा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


मुस्लिम समाज के लोगों ने युवतियों को घेरकर की पूछताछ
गुरुवार को इस्लामिया डिग्री कॉलेज मार्ग पर कुछ मुस्लिम समाज के लोग दो बुर्कानशीं युवतियों और एक बाइक सवार युवक को पकड़ लेते हैं। बाइक सवार को वह हिंदू बताते हुए युवतियों के साथ मारपीट कर रहे हैं। इतना ही नहीं भीड़ में शामिल व्यक्ति एक युवती का नकाब हटाकर कर उसकी फोटो खींच रहा था। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर किसी ने अपलोड कर दी।

यह भी पढ़ें: Encounter: आठवीं पास कर बना कार मकैनिक, फिर थामा अपराध का दामन, पूर्व विधायक पर हमले की ताक में था गैंगस्टर, STF ने किया ढेर
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने लगाए आरोप, पीड़ितों ने दी तहरीर
शुक्रवार को मामले में पीड़ित युवती ने पुलिस को तहरीर देकर कई लोगों पर बिना वजह मारपीट करने और नकाब उतारे जाने का आरोप लगाया है। बताया है कि बाइक सवार कोई अनजान शख्स था, जो उनसे सहारनपुर जाने का रास्ता पूछ रहा था। वहां पहुंचे कुछ लोग उन पर उन पर तरह-तरह के आरोप लगा मारपीट करने लगे। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें