फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: घर में बनी पशुशाला में सो रहे मजदूर की गोली मारकर हत्या, चारपाई पर लहूलुहान मिला शव

Sat, 14 Dec 2024 02:09 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में शुक्रवार देर रात घर में बनी पशुशाला में सो रहे मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव चारपाई पर लहूलुहान पड़ा मिला। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के बडगांव थानाक्षेत्र के गांव नूनाबडी में बदमाशों ने घर सो रहे मजदूर की गोली मार कर हत्या कर दी। सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे  में लेकर पोस्टमार्टम पर भेजा है।

विज्ञापन


गांव नूनाबडी निवासी सत्तार(40) पुत्र इश्तियाक शुक्रवार को अपने मकान में बनी पशुशाला में सोया हुआ था। रात करीब एक बजे अज्ञात बदमाशों ने उसके घर में घुसकर सत्तार को आँख व सीने में सटा कर गोली मार दी। जिससे  उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: Sunil And Mushtaq Case: सुनील-मुश्ताक अपहरण कांड में यू-टर्न, बदमाश सार्थक का चौंकाने वाला खुलासा; पुलिस हैरान
विज्ञापन


सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस नें शनिवार सुबह शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम पर भेजा। एसपी देहात सागर जैन ने घटनास्थल का निरीक्षण कर  टीम गठित कर वारदात का जल्द  खुलासे करने के पुलिस को दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम भी पड़ताल कर रही है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। घटना की जांच बाद ही स्थिति  स्पष्ट हो पाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें