रिपोर्ट में बताया गया कि पूर्व विधायक इमरान मसूद पर पहले भी कई मामला दर्ज है। पूर्व में वे चुनाव में विवादित ब्यान दे चुके हैं। उनके परिवार की खतीजा मसूद महापौर पद पर बसपा की प्रत्याशी हैं। ऐसे में निकाय चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्व विधायक को व्यक्तिगत बंधपत्र में पाबंद किया जाना जरूरी है। इस चालानी रिपोर्ट पर नगर मजिस्ट्रेट न्यायालय ने इमरान मसूद के अलावा संदीप निवासी इस्माइलपुर, प्रमोद निवासी बनीखेड़ा, उकराम निवासी बीतिया, मकसूद अख्तर निवासी गत्ता मिल कॉलोनी और गुलफाम अंसारी को पांच-पांच लाख रुपये के मुचलके में पाबंद किया है।
थाना कुतुबशेर पुलिस की चालानी रिपोर्ट पर इमरान मसूद समेत छह लोगों को पांच-पांच लाख रुपये में मुचलका पाबंद किया है। सभी को 24 अप्रैल को न्यायालय में तलब किया गया है।
- गजेंद्र कुमार नगर मजिस्ट्रेट
यह भी पढ़ें: Eid 2023: सख्ती के बावजूद मेरठ में सड़क पर पढ़ी गई नमाज, मूकदर्शक बने रहे अधिकारी
भू-माफिया और हिस्ट्रीशीटर भी पाबंद किए
निकाय चुनाव के चलते पुलिस ने सूचीबद्ध भू-माफिया और हिस्ट्रीशीटर भी मुचलका पाबंद किए है।
पुलिस के अनुसार, भू-माफिया विनोद शर्मा, शातिर सन्नी चीडा, 2014 के दंगे के आरोपी कमेला कॉलोनी निवासी हिस्ट्रीशीटर मोहर्रम अली, हिस्ट्रीशीटर अखलाक साबरी, वसंत विहार निवासी हिस्ट्रीशीटर दिनेश शर्मा, हकीकत नगर निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख घनश्याम, गोविंद नगर निवासी हिस्ट्रीशीटर दीपक, शिव विहार निवासी शौर्य ठाकुर को पांच-पांच लाख रुपये के मुचलके में पाबंद किया है।
यह भी पढ़ें: Meerut: बवाना गैंग को भी सप्लाई हो रहे थे हथियार, मूसेवाला की हत्या के बाद सुर्खियों में आया था नाम
इनके अलावा गोविंदनगर निवासी भाजपा नेता जसवीर मोघा, रामनगर निवासी अमित, पठानपुरा निवासी सपा नेता नदीम, रेलवे रोड निवासी साहिल मेहरा, रामनगर पठानपुरा निवासी सत्यम, गोविंद नगर निवासी हन्नी मारवाह, अजय कक्कड़, सन्नी पंजाबी को 50-50 हजार रुपये के मुचलकों में पाबंद किया गया है। पुलिस अभी तक करीब 25 हजार लोगों को मुचलका पाबंद करा चुकी है।