फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुमंतु परिवारों के बीच पहुंचे बीएसए, बच्चों का पंजीकरण कराया

विज्ञापन
बस्ती में बच्चो का नामांकन कराते बेसिक शिक्षा अधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मंगलवार को शहर के घुमंतू परिवारों की बस्तियों में पहुंचे। उन्होंने विद्यालय नहीं जाने वाले बच्चों को चिह्नित कर मौके पर ही उनका नामांकन स्थानीय विद्यालयों में कराया।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार के नेतृत्व में शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने मंगलवार को बेरीबाग, महाराणा प्रताप कॉलोनी और जनक नगर में रहने वाले घुमंतू परिवारों की बस्तियों में जाकर एक-एक परिवार से बात की। यहां कई बच्चे ऐसे मिले, जिन्होंने आज तक विद्यालयों में पंजीकरण ही नहीं कराया है। अनेक ऐसे मिले, जो बीच में पढ़ाई छोड़े हुए हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी बच्चों का तुरंत नामांकन कराया, साथ ही उनके अभिभावकों को बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजने को कहा। उन्होंने विद्यालयों में बच्चों को नि:शुल्क मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी भी अभिभावकों को दी। टीम में कृपाल मलिक, वैभव जैमिनी, सरफराज आलम, रंजना, रचना चौहान, पूजा यादव आदि शामिल रहीं।
सात और आठ अक्तूबर को होंगे प्रैक्टिकल
सहारनपुर। वर्ष 2021 की 12वीं की प्रयोगात्मक परीक्षा से वंचित ऐसे विद्यार्थी, जिन्होंने अंक सुधार परीक्षा के आवेदन पत्र में प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल होने का विकल्प भरा था। उनकी प्रयोगात्मक परीक्षा राजकीय इंटर कॉलेज नेहरू मार्केट में सात और आठ अक्तूबर को होगी। जिन विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षा होनी है उनमें भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, कृषि रसायन विज्ञान शामिल हैं। संबंधित विद्यार्थियों को दोनों तिथियों में प्रात: आठ बजे केंद्र पर तैयारी के साथ पहुंचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें