फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: टोकाटाकी से हुआ क्षुब्ध, हाथ में छुरी लेकर खोया आपा, दोस्त के भाई पर किए ताबड़तोड़ वार, तड़पकर तोड़ा दम

Wed, 28 Feb 2024 05:16 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर

सार

Saharanpur Murder Case : सहारनपुर में हुई सावेज नाम के युवक की हत्या के पीछे एक छोटी सी वजह सामने आई है। भाई के दोस्त ने ही छुरी से ताबड़तोड़ वार कर वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में युवक की टोकाटाकी से क्षुब्ध होकर भाई के दोस्त ने ही छुरी से ताबड़तोड वार कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर हत्यारोपी फरार हो गया। युवक की हत्या से परिवार में कोहराम मचा है। मृतक के पिता ने दो सगे भाइयों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। हत्याकांड के बाद मोहल्ले में तनाव बना हुआ है। इसके मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन


नगर के मोहल्ला पीपलतला निवासी सावेज (24) पुत्र रसीद के बड़े भाई सद्दाम की दोस्ती मोहल्ले के ही मुंती उर्फ मुंतजिर पुत्र आबिद के साथ है। सावेज की नजर में मुंतजिर गलत किस्म का व्यक्ति है और उसे लगता था कि उसकी सोहबत में उसका भाई सद्दाम बिगड़ रहा है। मुंतजिर और सद्दाम कुछ काम भी नहीं करते हैं और दिनभर इधर-उधर घूमते हैं। सद्दाम का कुछ दिन पहले अपनी पत्नी से भी तलाक हो गया था। सावेज इसकी वजह भी मुंतजिर की दोस्ती को ही मानता था। इस कारण वह अक्सर मुंतजिर को अपने भाई से दूर रहने के लिए कहता था।

वहीं, मंगलवार की सुबह 11 बजे दिल्ली हाईवे स्थित अब्दुल करीम चौक पर सावेज ने फिर से मुंतजिर को अपने भाई से दूर रहने की हिदायत की। इससे क्षुब्ध होकर मुंतजिर ने छुरी से ताबड़तोड़ वार कर उसे लहूलुहान कर दिया और फरार हो गया।

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सावेज को सीएचसी भेजा, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान सावेज की मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र शर्मा ने बताया कि मृतक के पिता रशीद पुत्र मंजूर की तहरीर पर दो सगे भाइयों मुंतजिर और नदीम पुत्रगण आबिद के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

सावेज की हत्या से आक्रोशित हैं मोहल्लेवासी
सावेज अपने चाचा के साथ रेहडे़ पर बर्तन की फेरी करता था। उसके तीन साल का एक बेटा और पत्नी है। परिवार की आर्थिक स्थिति खराब है। उसकी मौत के बाद उसकी पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। लोग इस बात से स्तब्ध हैं कि जरा सी बात पर क्षुब्ध होकर मुंतजिर ने सावेज की हत्या कर दी। सावेज बहुत ही मिलनसार और हंसमुख था। बड़े भाई सद्दाम के कुछ भी काम न करने के चलते वह ही अपने चाचा के साथ गांव दर गांव बर्तन बेच कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। उसकी मौत के बाद मोहल्ले के लोगों में मुंतजिर के प्रति आक्रोश भी बना है। इसे लेकर तनाव है। हालांकि मृतक और हत्यारोपी दोनों एक ही बिरादारी और एक ही मुहल्ले के रहने वाले हैं। एहतियात के तौर पर मोहल्ले में पुलिस बल तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें: Triple Murder: प्रेम विवाह के बाद सुलग रही थी बदले की चिंगारी, 10 महीने बाद फायरिंग से दहला फुलत
विज्ञापन

सावेज अपने भाई सद्दाम की मुंतजिर के साथ दोस्ती को गलत मानता था। पिछले दिनों हुए सद्दाम के तलाक के लिए भी वह मुंतजिर को ही जिम्मेदार ठहराता था। वह अक्सर मुंतजिर को सद्दाम से दूर रहने के लिए कहता था। मंगलवार को भी इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हुई और मुंतजिर ने सावेज की हत्या कर दी। मुंतजिर की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। - अभिमन्यु मांगलिक, एसपी सिटी

यह भी पढ़ें: 
पत्नी की हत्या का सच: लाश को बोरे में लेकर घूमता दिखा पति, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री, खौफनाक थी वारदात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें