फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल के शव मिले: मौत से पहले सैम ने आस्था को लगाया था गले, खून से सने कपड़े; प्रेम कहानी का खौफनाक अंत

Thu, 02 Jul 2026 06:43 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

Saharanpur News: कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित स्टेट बैंक कॉलोनी में लैब टेक्नीशियन केरल निवासी सैम कमनिश और सहारनपुर के रसूलपुर पापडे़की निवासी शिक्षिका आस्था के शव मिले हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों ने आत्महत्या की है। 
विज्ञापन
आस्था और सैम कमनिश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली रोड पर स्टेट बैंक कॉलोनी में लैब टेक्नीशियन केरलम निवासी सैम कमनिश (40) और रसूलपुर पापडे़की निवासी शिक्षिका आस्था (23) का शव मिला। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शवों को बाहर निकाला। जांच में सामने आया कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की के परिजन इसके खिलाफ थे। इसलिए दोनों ने यह आत्मघाती कदम उठाया। लैब टेक्नीशियन ने हाथ की नस काटकर फांसी लगाई, जबकि युवती की मौत जहर खाने के कारण मानी जा रही है। शिक्षिका के परिजन इस मामले में कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

 

वह मकान, जहां सैम रहता था। - फोटो : अमर उजाला
गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर पापड़ेकी निवासी आस्था बेहड़की के एक निजी स्कूल में शिक्षिका थी, जबकि युवक सैम शहर के मेडिग्राम अस्पताल में लैब टेक्नीशियन था। सैम पहले से विवाहित था। बुधवार सुबह आस्था स्कूल के लिए निकली थी, जो देर शाम तक घर नहीं पहुंची। तलाश शुरू की गई। पुलिस को युवती के पिता ने सैम का नाम लेकर बताया कि वह उससे बात करती थी, उस पर शक है। 

सैम कमनिश का कमरा। - फोटो : अमर उजाला
छानबीन करती हुई पुलिस दिल्ली रोड स्थित मेडिग्राम अस्पताल पहुंची, जहां पता चला कि सैम कमनिश भी बुधवार को ड्यूटी से जल्दी घर चला गया था, जिसके बाद से उसका नंबर बंद है। पुलिस ने अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में आस्था और सैम कमनिश अस्पताल की एक कार से कहीं जाते दिखाई दिए।
 

पुलिस ने कार चालक से पूछताछ की। देर रात चालक पुलिस को सैम कमनिश के स्टेट बैंक कॉलोनी में किराए के कमरे पर लेकर पहुंचा, जहां उसने दोनों को छोड़ा था। पुलिस और आस्था के परिजन तीसरी मंजिल पर सैम कमनिश के कमरे तक पहुंचे। वहां दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद दरवाजा तोड़ दिया गया। अंदर सैम कमनिश का शव कमरे की खिड़की के सहारे फंदे से लटका मिला। हाथ की नस भी कटी हुई थी। फर्श पर आस्था का शव पड़ा था। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। 
 

पुलिस ने रात में ही दोनों का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद आस्था का शव पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया, जबकि सैम के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि सैम की पत्नी दिल्ली में कहीं रहती है, उसके बारे में जानकारी की जा रही है।
 

पहले ली दर्द निवारक दवा, फिर काटी हाथ की नस
पुलिस की प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया कि लैब टेक्नीशियन सैम कमनिश ने आत्महत्या करने से पहले दर्द निवारक दवा ली। क्योंकि कमरे के अंदर कई शीशियां और दर्द निवारक दवाओं के रैपर मिले हैं। जांच में यह भी सामने आया कि सैम ने आस्था की मौत के बाद उसे गला लगाया था। आस्था के कपड़ों पर खून लगा है।
 
विज्ञापन

ये बोले एसएसपी
प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का आया है। युवती के परिजनों की तरफ से अभी तक तहरीर नहीं मिली है। कमरे से दवा और सर्जिकल उपकरण भी मिले हैं, जिनकी जांच कराई जा रही है। युवती की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। विसरा जांच के लिए भेजा जाएगा।
- अभिनंदन सिंह, एसएसपी

ये भी देखें...
Saharanpur: 1.15 करोड़ लेकर नहीं कराया जमीन का बैनामा, पांच पर धोखाधड़ी की प्राथमिकी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें