पीड़िता का आरोप है कि उनकी जानकारी के बिना उनके बैंक खाते में लाखों रुपये का लेनदेन कराया गया। डीआईजी के निर्देश पर थाना पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर सीमा चौधरी, संजीव कुमार, राजेंद्र, गंभीर तथा नरेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी देवकरण शर्मा ने बताया कि पीड़िता द्वारा उपलब्ध कराए गए साक्ष्यों की जांच की जा रही है। उसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
यह मामला पूरी तरह से फर्जी है। मुझे रिपोर्ट दर्ज होने की कोई जानकारी नहीं है। मेरे अपनी मां से बहुत अच्छे संबंध हैं। - डॉ. सीमा सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी