फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड बैठक में चार करोड़ रुपये के प्रस्ताव पारित

Mon, 21 Sep 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगौह नगरपालिका परिषद बोर्ड की बैठक में चार करोड़ रुपये से ज्यादा के विकास कार्यों के प्रस्ताव पारित किए गए। नगर में मामूली बरसात से होने वाले जलभराव पर एसआई को चेतावनी दी गई। साथ ही क्षेत्र में फैले बुखार से बचाव के लिए नियमित फॉगिंग का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

 
पालिका के नवनिर्मित भवन में चेयरमैन काजी नोमान मसूद की अध्यक्षता में आहूत बोर्ड की बैठक में नया सवेरा योजनांतर्गत दो करोड़, 98 लाख, 57 हजार से ज्यादा के 15 प्रस्तावित कार्यों की डीपीआर, 14वें वित्त आयोग अनुदान के अंतर्गत 73.5 लाख से ज्यादा लागत के 20 निर्माण कार्यों के अलावा नगरीय सड़क सुधार योजना के अंतर्गत 31 लाख से ज्यादा लागत के दो निर्माण कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई।

इसके साथ ही बैठक में स्वीकृति हेतु आये 13 में से 12 भवन निर्माण मानचित्रों को मंजूरी दी गई। नेता प्रतिपक्ष हारुण चौधरी के वार्ड की टूटी सड़कों की मरम्मत कराने पाइप लाइन, हैंडपंप और समरसेबल लगवाने एवं सभासद शुभम अग्रवाल के वार्ड में पेयजल व्यवस्था हेतु समरसेबल लगवाने और मंदिर में हैंडपंप लगवाने के प्रस्तावों का इस्टीमेट बनवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

 
शाजिया मसूद, जीशान मसूद, पहल सिंह सैनी, मुख्य लिपिक हरि नारायण सिंह, अवर अभियंता मिथुन कुमार, एसआई नीरज कर्णवाल, काशिफ कुद्दूसी, सुहैल खान, विकास कुमार, हारुण चौधरी, मो. मुस्तफा अंसारी, मो. शमीम, आशु गर्ग, मनीष सीटू, मनोहर लाल चुग, महबूब, याकूब कुरैशी, मेहरदीन, इनाम, शाहिद, यामीन, इंतजार लालू, दानिश एवं शाहनवाज आदि रहे।

उधर, जिलाधिकारी के निर्देश पर डेंगू, मलेरिया और दिमागी बुखार के प्रति जागरूकता लाने को इनके लक्षणों एवं उपचार की जानकारी देने वाले पंपलेट बंटवाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें