थैलिसिमिया पीड़ितों के लिए किया रक्तदान
गंगोह। जय हिंद सामाजिक संस्था ने समाज सेविका सिम्मी टेबक की स्मृति में थैलिसिमिया पीड़ित बच्चों के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसमें 102 लोगों ने रक्तदान किया।
शिव चौक स्थित पंचायती धर्मशाला रामलीला भवन में शिविर का आरंभ सीएचसी प्रभारी डॉ. रोहित वालिया ने किया। मां सरस्वती के चित्र के आगे रोहित वालिया, अरविंद कपूर प्रदीप तायल, अरविंद टेबक, सुरेंद्र वत्स ने दीप प्रज्जवलित किया। दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल से आई टीम ने रक्त संग्रह किया। अस्पताल के ब्लड बैंक के कोआर्डिनेटर डॉ. सुरेंद्र वत्स के नेतृत्व में आई टीम ने संपूर्ण जांच के बाद रक्त संग्रह कराया। दिल्ली पुलिस में हेलमेट मैन के नाम से जाने वाले संदीप शाही ने रक्तदान के अलावा महिला दिवस पर चालक दो महिलाओं को उपहार दिया। तलविंद्र कपूर, सपना टेबक, पायल बंसल, रजनी राजपूत, नेहा शर्मा, पल्लवी अरोड़ा, हर्षद बजाज, नितिन सिंघल आदि रहे।