फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली नदी उफान पर, दर्जनों गांवों का संपर्क कटा

Mon, 18 Jul 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
तेज बहाव से हुआ कटान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में भारी बारिश के कारणा क्षेत्र से गुजर रही काली नदी पूरे उफान पर है। बरसात में नदी के पुल का कुछ हिस्सा टूटकर पानी के साथ बह गया है।
विज्ञापन


नदी से सटे खेतों में छह से सात फीट तक पानी भर गया है, जिससे सब्जी समेत अन्य फसलें बर्बाद हो गई है। ईस्माईलपुर और भुवनपुर समेत दर्जनभर गांवों का आपस में संपर्क भी कट गया है।

देवबंद क्षेत्र में पिछले 36 घंटे से रुक रुककर हो रही भारी बारिश राहत के साथ तबाही लेकर आई है। क्षेत्र की काली नदी जिसमें दो से तीन फीट पानी नजर आता था, अब वह पूरे उफान पर है।
विज्ञापन


पानी का बहाव इतना तेज है कि कुछ लोग उसके आसपास से गुजरते हुए भी डर रहे हैं, क्योंकि नदी के पुल का हिस्सा एक तरफ से टूट चुका है। करीब एक से डेढ़ किमी तक पानी ही पानी नजर आ रहा है।

इससे ईस्माईलपुर गुर्जर, धर्मपुर, भुवनपुर गुर्जर, कोरवा, अब्दुल्लापुर, जगदेई, पाहुपुर, अलीपुरा, गंगदासपुर जट्ट, बचीटी आदि गांवों का आपस में संपर्क टूट गया है। गंझेड़ी पुल की भी यही स्थिति है।

खेतों में छह से सात फीट तक पानी भरा हुआ है। जलभराव का कारण नदी में ही खेतों का बना लेना बताया जा रहा है। ईस्माईलपुर गुर्जर के प्रधानपति कुंवरपाल, पूर्व प्रधान ऋषिपाल सिंह, महकार सिंह, जगत सिंह (पाल्लू), अमित सिंह, धर्मपुर चौ. यशपाल सिंह, कोरवा के पूर्व प्रधान कुलदीप, अजय
विज्ञापन


कुमार आदि ने बताया कि खेतों में कई-कई फीट पानी भर जाने से पशुओं का चारा भी नहीं ला पा रहे हैं। सब्जी की फसल तो बिल्कुल बर्बाद हो गई है।
बारिश से नहीं जनहानि की सूचना

भारी बारिश से देवबंद क्षेत्र में कोई जनहानि की सूचना नहीं है। हां जलभराव की समस्या तो कई स्थानों पर बनी है। फिर भी प्रशासन पूरे मामले पर सतर्कता बरते हुए है। - देवेंद्र प्रताप सिंह, एसडीएम देवबंद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें