फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा युवा मोर्चा ने निकाली तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
- महापुरुषों की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा युवा मोर्चा ने तिरंगा यात्रा निकाली। इसके साथ ही महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
गांधी पार्क में भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सतेंद्र अवाना व महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। इसके पश्चात तिरंगा यात्रा निकाली गई। घंटाघर पर शहीद भगत सिंह व जनकपुरी चौक पर डाक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उपाध्यक्ष सतेंद्र अवाना ने कहा कि लाखों भारतवासियों ने अपने प्राणों की आहुति दी, तब जाकर हमें यह स्वतंत्रता प्राप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार स्वतंत्रता आंदोलन के महानायकों के सपनों का पूरा करने में लगी है। मोदी सरकार ने सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर चलकर देश का सर्वांगीण विकास किया है। आज भारत की गिनती दुनिया के मजबूत राष्ट्रों में होने लगी है। पिछले सात वर्ष में भ्रष्टाचार का खात्मा हुआ है। देश की सेना मजबूत हुई और देश की सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक सागर चौधरी, महामंत्री विपिन सलूजा, सत्यार्थ प्रकाश, सूरज शुक्ला, राहुल झांब, आशु अरोड़ा, हितेश शर्मा, विवेक त्यागी, आशु बजाज, हरि राम सिंह, राहुल तोमर, सनी दीक्षित, जितेंद्र सचदेवा, सुमित जसूजा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें