फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने नीचे बैठकर किया भोजन ग्रहण, बोले- हमारी सरकार में गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार हुआ खत्म

Fri, 15 Oct 2021 07:51 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने शुक्रवार को सहारनपुर में नीचे बैठकर भोजन ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा और कांग्रेस की सरकारों में गुंडागर्दी चरम पर थी।
विज्ञापन
नीचे बैठकर खाना खाते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद से भ्रष्टाचार व गुंडागर्दी खत्म हुई है। राज्य में अब बहन-बेटियां सुरक्षित हैं। सपा, बसपा और कांग्रेस सरकारों के कार्यकाल में भ्रष्टाचार व गुंडागर्दी चरम पर थी।

विज्ञापन


वहीं प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने शुक्रवार को बेहट विधानसभा के गांव माजरी में मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा मंगेश कुमार के घर पर भोजन ग्रहण किया। इस दौरान सभी ने नीचे बैठकर भोजन ग्रहण किया। प्रदेश अध्यक्ष ने परिवार वालों से बात की और उनका कुशलक्षेम जाना।

दिल्ली रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि गरीबों, शोषितों व वंचितों का उत्थान करना भाजपा सरकारों की प्राथमिकता है। उसी दिशा में सरकार ने कई योजनाएं शुरू की हैं। 2024 तक प्रत्येक परिवार को सरकार पक्का मकान बनवाकर दे देगी। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद कई मसलों को कांग्रेस ने 70 साल लटकाए रखा। मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 व 35ए एक झटके में हटाने का काम किया। यूपीए सरकार में कांग्रेस ने भगवान श्री राम के अस्तित्व को काल्पनिक बता दिया। शंकराचार्य की गिरफ्तारी की गई और हिंदू आतंकवाद जैसे शब्दों का प्रयोग किया गया। यह वह देश है, जहां गुरु गोविंद सिंह ने राष्ट्र सुरक्षा के लिए अपना परिवार न्योछावर कर दिया। मोदी सरकार आने के बाद कश्मीर में सेना पर पत्थर नहीं फेंके जाते हैं। आतंकवाद खात्मे की ओर है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक विचारधारा है, जो कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के विचारों को साकार करने का काम कर रही है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कैसे हो डेंगू से मुकाबला: जांच किट ही नहीं, बागपत के जिला अस्पताल में इलाज के लिए भटक रहे मरीज
 

विज्ञापन

क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि मोदी और योगी के नेतृत्व में बिना किसी भेदभाव के योजनाओं का लाभ समान रूप से सभी को दिया जा रहा है। पन्ना प्रमुख तक कि संरचना पार्टी द्वारा तैयार कर ली गई है। सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का काम कार्यकर्ता कर रहे हैं।

इस दौरान प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्रमोहन सिंह, जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी मांगेराम, कैराना सांसद प्रदीप चौधरी, महापौर संजीव वालिया, विधायक देवेंद्र निम, किरत सिंह, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, अमित अग्रवाल, महावीर राणा, रविंद्र मोल्हू, लाजकृष्ण गांधी आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें: कवायद: यूपी में हॉट एयर बैलून से रोमांचक हवाई सफर का मजा ले सकेंगे पर्यटक, यहां चल रहीं तैयारियां

जीत का मंत्र भी दिया 
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं। कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि इन बातों को जनता पहुंचाए। प्रत्येक कार्यकर्ता अपना बूथ जितने का लक्ष्य लेकर चले और विपक्ष के झूठ से भी जनता को अवगत कराए। प्रदेश में दोबारा भाजपा सरकार पूर्ण बहुमत से बनने जा रही है। इसी बौखलाहट में सपा, बसपा और कांग्रेस झूठ फैलाकर जनता को गुमराह करने में लगी हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें