फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की सुरक्षा और विकास में भाजपा की सक्षम

विज्ञापन
विज्ञापन
तीतरो। भाजपा विधायक चौ कीरत सिंह ने कहा देश की सुरक्षा और विकास करने में भाजपा ही सक्षम है।
विज्ञापन

बुधवार को मोहल्ला महाजनान और गांव माधोपुर में नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख के स्वागत समारोह में विधायक ने कहा भाजपा के कार्यकाल में देश की सीमाओं सहित आंतरिक सुरक्षा मजबूत होने के साथ देश का आर्थिक विकास तेज हुआ है। उन्होंने कहा भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो बूथ अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक को बराबर का सम्मान देती है। उन्होंने तीतरो क्षेत्र में कन्या डिग्री कॉलेज खुलवाने का भरोसा भी दिलाया।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि चौ. दिनेश कुमार ने कहा लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप काम होगा। इसकी अध्यक्षता चौ जिले सिंह ने की। संचालन मंडल अध्यक्ष राम कुमार शर्मा ने किया। इसमें भाजपा जिला उपाध्यक्ष चौधरी सत्यपाल सिंह, चौ मांगेराम टरडक, नितिन चौधरी, प्रिंस चौधरी नाथीराम प्रधान, सभासद धर्मवीर सिंह, रमेश चौधरी, सुरेश कुमार, दीपक, सतीश, जोगिंदर, जितेंद्र, मोनू शर्मा, चौ जनक सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें