उन्होंने महासंपर्क अभियान के तहत लोगों से भी मुलाकात की। इनके अलावा भाजपा के अन्य कई शीर्ष नेता भी सहारनपुर आ सकते हैं।
यह भी पढ़ें: बिजनौर में हादसा: सिपाही की मौत से मचा कोहराम, बेटी के सिर से उठा पिता का साया, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
वहीं, जल्द जिला और महानगर कार्यकारिणी का भी गठन होना है। इसके तहत जातीय समीकरण के आधार पर हर वर्ग के कार्यकर्ताओं को कार्यकारिणी में शामिल किया जाएगा। इसी तर्ज पर मंडल, वार्ड और बूथ कमेटियां भी बनेंगी। पार्टी सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के नारे के साथ ही चुनाव की तैयारियों जुटी है। इसी उद्देश्य से हर वर्ग का ध्यान रखा जा रहा है। इस बार पार्टी लोकसभा चुनाव में सहारनपुर सीट जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है।