सहारनपुर। विधान सभा चुनाव 2022 जनपद में राजनीतिक दलों के लिए बड़ा उलटफेर करके गया है। एक ओर जहां भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी फायदे में रहीं। वहीं बसपा बीते चुनाव की तरह सीट तो इस बार भी नहीं जीत पाई, उल्टा उसके मतों में भी सेंध लग गई। कांग्रेस सबसे अधिक नुकसान में रही है, जिसके हाथ से दो सीटें निकल गईं, साथ ही लाखों मतों का भी नुकसान उठाना पड़ा है।
वर्ष 2017 के चुनाव में भाजपा के चार प्रत्याशी जीतकर विधान सभा पहुंचे थे। जिनमें रामपुर मनिहारान से देवेंद्र निम, नकुड़ से डॉ. धर्म सिंह सैनी, देवबंद से ब्रिजेश सिंह और गंगोह से प्रदीप कुमार शामिल थे। तब भाजपा के सातों प्रत्याशियों ने कुल 6,25,283 मत हासिल किए थे और सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी। इस बार भी जनपद की सातों सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी चुनाव लड़े, जिनमें से पांच प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। 2017 की तुलना में एक सीट बढ़ने के साथ ही भाजपा के मतों में भी खासी बढ़ोतरी हुई। इस बार भाजपा के सातों प्रत्याशियों ने कुल 7,19,785 मत प्राप्त किए, जो वर्ष 2017 की तुलना में 94,502 अधिक हैं। समाजवादी पार्टी की बात करें तो 2017 के चुनाव में समाजवादी पार्टी का कांग्रेस के साथ गठबंधन रहा था। ऐसे में पार्टी तीन सीटों पर चुनाव लड़ी थी, जबकि शेष सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। सपा ने तीन सीटों में से मात्र एक सहारनपुर नगर की सीट पर कब्जा कर पाई थी। समाजवादी पार्टी के तीनों प्रत्याशियों को कुल 2,29,814 मत मिले थे। इस बार समाजवादी पार्टी का रालोद के साथ गठबंधन था, जिसमें समाजवादी पार्टी को रामपुर मनिहारान सीट छोड़कर शेष छह सीटों पर लड़ने का मौका मिला। इन छह सीटों पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों ने दो सीटों बेहट और सहारनपुर देहात पर जीत हासिल करने के साथ ही कुल 6,60,999 मत हासिल किए हैं, जो 2017 की तुलना में 4,31,185 अधिक हैं।
बहुजन समाज पार्टी ने 2017 के चुनाव में जनपद की सभी सात सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे। एक भी प्रत्याशी जीत दर्ज नहीं कर सका था। तब सातों प्रत्याशियों ने 4,23,493 मत हासिल किए थे। इस बार भी पार्टी ने सातों सीटों पर चुनाव लड़ा। इस बार भी बहुजन समाज पार्टी एक भी सीट नहीं जीत सकी। सातों प्रत्याशियों को कुल 3,47,926 मत मिले, जो 2017 की तुलना में 75,567 कम हैं। कांग्रेस सबसे अधिक नुकसान में रही है। 2017 के चुनाव में कांग्रेस ने पांच सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे, जिनमें से बेहट और सहारनपुर देहात सीट पर जीत भी हासिल की थी। तब पांचों प्रत्याशियों को कुल 3,98,247 मत मिले थे। इस बार पार्टी सातों सीटों पर चुनाव लड़ी, लेकिन वोट मात्र 11,038 हासिल कर सकी। बीते चुनाव में मिली दोनों सीट तो गंवाई ही, साथ ही 3,87,209 मतों का नुकसान भी कांग्रेस को उठाना पड़ा है। (संवाद)
2017 और 2022 के चुनाव में पार्टियों का प्रदर्शन
बेहट
पार्टी---------------2017---------------------2022------------------अंतर
भाजपा-------------महावीर राणा(71,449)-------नरेश सैनी(96,633)------25,184 बढ़े
कांग्रेस-------------नरेश सैनी (97,035)--------पूनम काम्बोज(1632)-----95,403 घटे
बसपा--------------मो. इकबाल(71,019)------रईस मलिक(45,075)----25,944 घटे
नकुड़
पार्टी--------------2017---------------------2022------------------अंतर
भाजपा-------------डॉ. धर्म सिंह सैनी(94385)---मुकेश चौधरी(1,04,114)--9,729 बढ़े
कांग्रेस--------------इमरान मसूद(90,318)------रणधीर सिंह(1,357)-----88,961 घटे
बसपा--------------नवीन चौधरी(65,328)------साहिल खान(55,112)----10,216 घटे
सहारनपुर नगर
पार्टी---------------2017----------------------2022------------------अंतर
भाजपा-------------राजीव गुंबर(1,22,574)-------राजीव गुंबर(1,43,195)---20,621 बढ़े
समाजवादी पार्टी------संजय गर्ग(1,27,210)--------संजय गर्ग(1,35,761)-----8,551 बढ़े
बसपा--------------मुकेश दीक्षित(17,350)-------मनीष अरोड़ा(8,776)------8,574 घटे
सहारनपुर देहात
पार्टी---------------2017---------------------2022---------------------अंतर
भाजपा-------------मनोज चौधरी(58,752)-------जगपाल सिंह(76,262)------17,510 बढ़े
कांग्रेस-------------मसूद अख्तर(87,689)-------संदीप कुमार(1,217)--------86,472 घटे
बसपा--------------जगपाल सिंह(75,365)-------अजब सिंह(62,637)-------12,728 घटे
देवबंद
पार्टी----------------2017---------------------2022--------------------अंतर
भाजपा--------------ब्रिजेश(1,02244)----------ब्रिजेश(93,890)-----------8,354 घटे
समाजवादी पार्टी-------माविया अली(55,385)-------कार्तिकेय राणा(86,786)-----31,401 बढे
बसपा---------------माजिद अली(73,844)-------राजेंद्र सिंह(52,732)--------21,112 घटे
रामपुर मनिहारान
पार्टी----------------2017---------------------2022---------------------अंतर
भाजपा--------------देवेंद्र निम(76,465)---------देवेंद्र निम(89,109)---------12,644 बढ़े
कांग्रेस--------------विश्वदयाल छोटन(61,787)---ओमपाल सिंह(1,544)-------60,243 घटे
बसपा---------------रविंद्र कुमार(75,870)--------रविंद्र कुमार(68,516)-------7,354 घटे
गंगोह
पार्टी----------------2017---------------------2022----------------------अंतर
भाजपा--------------प्रदीप कुमार(99,446)--------किरत सिंह(11,6,582)-------17,136 बढ़े
कांग्रेस--------------नोमान मसूद(61,418)-------अशोक कुमार(1,936)---------59,482 घटे
बसपा--------------महीपाल माजरा(44,717)------नोमान मसूद(55,078)--------10,361 बढ़े
समाजवादी पार्टी-------इंद्रसैन(47,219)------------इंद्रसैन(93,133)------------45,914 बढ़े