फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में 5506 मतदाताओं ने दबाया नोटा का बटन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद के 5506 मतदाताओं ने विधानसभा चुनाव में किसी भी प्रत्याशी को वोट नहीं देकर नोटा का बटन दबाया। नोटा को सबसे अधिक वोट बेहट विधानसभा सीट पर पड़े, जबकि सबसे कम वोट गंगोह विधानसभा सीट पर रहे।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग ने ईवीएम में नोटा का बटन भी दिया है। जो मतदाता चुनाव लड रहे प्रत्याशियों में किसी को भी पसंद नहीं करता वह नोटा का बटन दबाकर अपनी नापसंदगी का इजहार करता है। जनपद की सभी सातों विधानसभा सीटों पर 5506 मतदाता ऐसे रहे जिन्होंने चुनाव लड रहे प्रत्याश यिों की बजाए नोटा को वोट करना पसंद किया। बेहट विधानसभा सीट पर नोटा को सबसे अधिक वोट पडे। यहां के 1117 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया। नकुड विधानसभा सीट पर नोटा को प्रयोग करने वाले मतदाताओं की संख्या 710 रही। यहां यह भी गौरतलब है कि इस सीट पर पूर्व मंत्री डॉ धर्म सिंह सैनी मात्र 315 वोटों से हारे है, यहां पड़े 710 नोटा वोट भी उनकी हार का कारण बन गए है। इनके अलावा सहारनपुर नगर सीट पर 753 और सहारनपुर देहात पर 923 रही। देवबंद विधानसभा सीट पर 729, रामपुर मनिहारान विधानसभा सीट पर 670 और गंगोह विधानसभा सीट पर 604 मतदाताओं ने नोटा को वोट डाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें