फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार होमगार्ड की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की देर रात बाइक सवार होमगार्ड को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। राहगीर गंभीर हालत में होमगार्ड को बेहट सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

हादसा सोमवार की देर रात करीब नौ बजे गंदेवड़-चिलकाना रोड पर साढ़ौली कदीम और गंदेवड़ तिराहे के बीच हुआ। हथौली गांव निवासी शिवकुमार (48) पुत्र मनफूल सिंह होमगार्ड में थे। उनकी ड्यूटी थाना मिर्जापुर की हथनीकुंड बैराज पुलिस चौकी पर लगी थी। रात में वह बाइक पर ड्यूटी के लिए जा रहे थे। साढ़ौली कदीम से आगे उनकी बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। शिवकुमार को लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़ा देखकर राहगीरों ने उन्हें बेहट सीएचसी पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। चिकित्सकों ने जांच के बाद शिवकुमार को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर सीओ बेहट रामकरण सिंह भी सीएचसी पहुंचे और हादसे की जानकारी की। उन्होंने मृतक के परिजनों को हर संभव मदद किए जाने की बात कही।
हादसे के जिम्मेदार वाहन और उसके चालक की तलाश कराई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलते ही हादसे की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। - रामकरण सिंह, सीओ बेहट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें