तब, होटल के कर्मचारियों को लगा कि युवक सो रहा है, लेकिन दोपहर ढाई बजे तक भी कमरे में किसी तरह की चहल-पहल नहीं हुई। तब, कर्मचारियों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से युवक नहीं बोला। कर्मचारियों को अनहोनी की आशंका हुई और उन्होंने दरवाजा तोड़कर देखा तो युवक पंखे पर गमछे से फंदा लगाकर लटका हुआ था।
इसकी सूचना मिलते ही एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक, कोतवाली सदर बाजार प्रभारी प्रवेश सिंह, चौकी कैंप इंचार्ज राहुल शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसी बीच फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। कमरे में ही युवक का बैग रखा था, जिसमें मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक का कहना है कि युवक के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।
मोबाइल में नहीं मिली सिम
मृतक के पास से मोबाइल फोन भी मिला है, लेकिन मोबाइल में सिम नहीं थी। मोबाइल फोन में सेव नंबरों के जरिए पुलिस युवक के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है।