फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत चैरिटेबल हॉस्पिटल को मिली कोविड मरीजों के इलाज की अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। देवबंद के जीटी रोड स्थित भारत चैरिटेबल हॉस्पिटल को 30 बेड्स का कोविड अस्पताल चलाने की अनुमति दी गई है। मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा गठित जांच समिति की संस्तुति और स्थलीय परीक्षण के बाद यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत चैरिटेबल हॉस्पिटल द्वारा कोविड-19 से बचाव के लिए भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा निर्गत इंफेक्शन प्रिवेंशन एंड कंट्रोल (आईपीसी) प्रोटोकॉल का अनुपालन किया एवं कराया जाएगा। चिकित्सालय में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों का उपचार सरकार द्वारा निर्धारित दरों पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल द्वारा अपने 90 प्रतिशत बेड्स पर एकीकृत कोविड कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेंटर और मुख्य चिकित्सा अधिकारी के रेफरल आदेश/प्रपत्र के बिना ही सीधे तौर पर उपचार हेतु कोविड-19 संक्रमित मरीजों को भर्ती किया जाएगा। अस्पताल का नोडल अधिकारी रिक्त बेड्स की सूचना सुबह आठ और अपराह्न चार बजे चिकित्सालय के बाहर प्रदर्शित करते हुए पोर्टल पर अपलोड करेंगे। अस्पताल के 10 प्रतिशत बेड एकीकृत कोविड एंड कमांड सेंटर के द्वारा भरे जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा नामित नोडल अधिकारी की संस्तुति के आधार पर ही गैर जनपद से आए कोविड रोगियों को हॉस्पिटल में उपचार हेतु भर्ती कराया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें