फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, मांगा 480 रुपये गन्ना मूल्य

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते भाकियू तोमर के पदाधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

सहारनपुर। ब्याज सहित बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कराने सहित अन्य मांगों को लेकर भाकियू (तोमर) के कार्यकर्ताओं ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आगामी पेराई सत्र के लिए 480 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एडीएम एफ को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने कहा कि मिल चलने में मात्र एक महीना ही शेष है। इसके बावजूद अभी तक ना तो बकाया भुगतान हुआ और ना ही गन्ना मूल्य घोषित किया गया है। इससे किसानों में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने बिजली के बिलों में हो रही अनियमिताओं को दूर कराने, किसानों को नलकूप के लिए मुफ्त बिजली देने, भूमि अधिग्रहण में उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि दिल्ली- देहरादून इकॉनामिक कॉरिडोर के दोनों ओर किसानों को गांवों एवं खेतों में जाने के लिए सर्विस रोड बनाई जाए। उन्होंने बड़गांव पीएचसी पर महिला डॉक्टर एवं स्टाफ नर्स की नियुक्ति करने सहित अन्य मांग भी की। इस दौरान मंडल प्रभारी अजय पुंडीर, कार्यकारी जिलाध्यक्ष अशोक त्यागी, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप चौधरी, दीपक त्यागी, आदीप त्यागी, मौनिस गौर, सोहनवीर, जोनी, अनिल राणा, दिलशाद मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें