फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर तार बदलवाने को लेकर भाकियू बेदी ने कमेशपुर बिजलीघर पर दिया धरना

विज्ञापन
कमेशपुर बिजलीघर पर धरना देते भाकियू बेदी के कार्यकर्ता - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। गांव जजनैर में नीचे लटकी जर्जर बिजली लाइनों को बदलवाने की मांग को मंगलवार को भाकियू बेदी से जुड़े किसानों ने 132 केवीए पारेषण केंद्र कमेशपुर पर धरना दिया। दो घंटे बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष फतेहपुर को ज्ञापन देकर धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

मंगलवार को दुपहर 12 बजे नारेबाजी करते भाकियू बेदी के कार्यकर्ता बिजलीघर कमेशपुर पहुंचे। वहां वे दरी बिछा कर धरने पर बैठ गए। इस मौके पर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल बेदी ने कहा कि जजनैर में पिछले सप्ताह जर्जर बिजली लाइन का तार टूटने से 28 वर्षीय युवा किसान की मौत हो गई थी। उन्होंने पूर्व में कई बार बिजली तार बदलवाने की मांग की, लेकिन अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। यह रवैया बर्दाश्त नहीं होगा। दो घंटे तक चले धरने के बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सतेंद्र नागर को एसडीएम सदर को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जर्जर तारों को बदलवाने की मांग की। इनसे अकरम, मुस्तफा, राव सुभान, नौशाद, बृजेश, अनिरुद्ध आदि शामिल रहे।
उधर, भाकियू तोमर की छुटमलपुर मंडल कार्यालय पर हुई बैठक में मंडल प्रभारी अजय पुंडीर ने कहा जिले में खेतों में लटके जर्जर तारों को जल्द से जल्द बदला जाए। उन्होंने इस मुद्दे को लेकर 22 सितंबर को सहारनपुर के आईटीआई दिल्ली रोड स्थित बिजलीघर पर प्रस्तावित धरने में भागेदारी का आह्वान किया। किसान मजदूर प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राव सलीम, मंडल प्रतिनिधि विरेंद्र राणा और जिला उपाध्यक्ष सुनील राणा ने कहा कि जिले भर में इसे लेकर आंदोलन किए जाएंगे। इसमें नगर अध्यक्ष हाजी सलीम, शहजाद, सोनेंद्र कांबोज, मोनू कांबोज, इंतजार अली, इस्तखार अली, अश्वनी कांबोज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें