सहारनपुर। कृषि विभाग की और से आयोजित होने वाले मिलियन फारमर्स स्कूल (किसान पाठशाला) में किसानों को उत्तम खेती के टिप्स दिए जाएंगे। जनपद की सभी न्याय पंचायतों के चयनित गांवों में इन पाठशालाओं का आयोजन होगा। किसान पाठशालाओं में कृषि विभाग के मास्टर ट्रेनर कृषकों को मृदा स्वास्थ्य, फसल प्रबंधन, कृषि, गन्ना, पशुपालन, उद्यान एवं मत्स्य विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं, कृषक उत्पादक संगठन, जैविक खेती एवं मूल्य संवर्धन आदि विषयों पर जानकारी देंगे।
-इन ग्राम पंचायतों में होगी किसान पाठशाला
कृषि उप निदेशक राम जतन मिश्रा ने बताया कि जिले के कलरी, रनियाला दयालपुर, रणदेवी, खोसपुर, सहजवी, नारायणपुर, सिखेड़ा, खारीबांस, बहरामपुरा, थावनी, मानपुर थली, खानपुर अफगान, बाईखेड़ी, बहादर नगर, सनौली, हलवाना, वजीरपुर, धानवा, मंहगी, राजपुर लतीफपुर, तेलीपुरा, अहमदपुर, आल्हनपुर, बकारका, माहेश्वरी कलां, कादरगढ़, दौलतपुर, हुसैनपुर, भटपुरा, मरोड़गढ़, चौरा खुर्द, मिर्जापुर, जयंतीपुर, जसमौर, मलकपुर, आलमपुर कलां, इब्राहिमपुर, चांडी, साहबपुरा, खुशहालीपुर, औरंगाबाद, कोठड़ी बहलोलपुर, आलमपुर खुर्द, दतौली मुगल, तिवड़ा जुनारदार, रंडौल, हलवाना, माजरी, शेखपुरा, मिल्को, इशाकपुर चैंची, मोहिद्दीनपुर, मिर्जापुर पोल, चाटकी, रतनपुर कल्याणपुर, आलमपुर, मोहम्मदपुर बांस, अंबेहटा, मलकपुर, अलीपुरा, नगली नूर, नूनाबड़ी, तिगरी, रणसुरा, दीवालहेड़ी, जखवाला, कासिमपुरा, कुलसठ, घ्याना, सरसीना, ताशीपुर, फरीदपुर, भाटौल, नाफेपुर, पांडोली, माजरी, बसेेड़ा, कमालपुर बकडोली, पठानपुरा, कंजोली, जैदपुरा, बालूमाजरा, महेशपुर, हलगोया, चेहड़ी, अलाउद्दीनपुर, बुड्ढाखेड़ा, भगवानपुर, हुसैनपुर, जटियाखेड़ी, बड़कला, भाऊपुर, पाली, बुड्ढाखेड़ा अहीर, सिंभालखा जुनारदार, आलमपुर, रेड़ी मोइद्दीनपुर, सिभालकी गुर्जर, पीकी, महेश्वरी खुर्द, मुगल माजरा, कैलाशपुर, नन्हेड़ा गुर्जर, नंदी फिरोजपुर, हरियाबांस, शेखपुरा कदीम, कोटा, चुनहैटी गाड़ा, हसनपुर भलस्वा, फिराहेड़ी, उनाली, छाछरेकी आदि गांवों में किसान पाठशालाओं का आयोजन किया जाएगा।