नानौता (सहारनपुर)। क्षेत्र के गांव काशीपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के गेट बंद रहने की जांच करने पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी को उस समय बिना जांच किए लौटना पड़ा, जब स्कूल प्रांगण में ग्रामीणों ने बीच आपस में टकराव की स्थिति बन गई।
बुधवार को ब्लॉक के गांव काशीपुर में बेसिक शिक्षा कार्यालय सहारनपुर से बीईओ अंशुल कुमार छह सितंबर को स्कूल का कुछ देर तक ताला बंद रहने के मामले में जांच करने पहुंचे। जांच के दौरान काफी संख्या में ग्रामीण स्कूल में जमा हो गए और एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। हंगामा बढ़ता देख जांच अधिकारी को बिना जांच के ही स्कूल से वापस लौटना पड़ा।
बीईओ अंशुल कुमार ने बताया कि वह स्कूल की जांच के लिए गांव काशीपुर स्थित विद्यालय पहुंचे , अभी जांच शुरू हुई भी नहीं हुई थी कि देखते ही देखते स्कूल के अंदर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने आपस में आरोप-प्रत्यारोप के बीच टकराव की स्थिति देखी तो उनको बिना जांच के ही वहां से वापस आना पड़ा। उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी से उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।