फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को योग से हराएं: राधिका

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। योगाचार्य देवी राधिका ने कहा कि कोरोना महामारी को नियमित योगासन करके हराया जा सकता है। योग से व्यक्ति की रोग-प्रतिरोधात्मक क्षमता बढ़ती और वह स्वस्थ रहता है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को देवी राधिका योगासन की जानकारी दे रही थी। उन्होंने कहा कि कोरोना के वर्तमान में लक्षण बुखार, गले में दर्द, खांसी और बदन दर्द हैं। इन लक्षणों को लेकर ज्यादा न घबराएं। क्योंकि, यह सब वायरल बुखार में भी होता है। कोरोना प्रभाव उन लोगों के शरीर पर ज्यादा होता है, जिनके शरीर की प्रतिरोधात्मक क्षमता कम है। सामान्य योग अभ्यास और नियमित प्राणायाम से शरीर की प्रतिरोधात्मक क्षमता को बढ़ाकर व्यक्ति स्वस्थ रह सकता है।
उन्होंने बताया कि जब तक संभव गहरी लंबी सांस भरे और फिर धीरे-धीरे उसे छोड़ दें। नियमित अभ्यास से फेफड़ों में रक्त प्रवाह सुचारू रूप से होता है। अनुलोम-विलोम में दायीं नासिका से सांस लेकर बायीं नासिका से छोड़ दें। इसी तरह फिर बायीं नासिका से लेकर और दायीं से छोड़ दें। इस प्रकार अशुद्ध वायु बाहर छोड़ने से फेफड़े स्वस्थ हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें