नुमाईश कैंप में रामलीला देखने के लिये उमड़ी भीड़
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। महानगर में आयोजित श्री रामलीलाओं में राम वनवास का मंचन किया गया। प्रभु श्रीराम, मां सीता और लक्ष्मण को वनवास जाता देखकर दर्शक भावुक हो गए। सजि बन साजु समाजु सबु बनिता बंधु समेत, बंदि बिप्र गुर चरन प्रभु चले करि सबहि अचेत, यानि वन जाने के लिए आवश्यक सामान लेकर पत्नी और भाई के साथ प्रभु श्रीराम गुरु की वंदना करके चल दिए। यह देखकर वहां सभी अचेत हो गए।
भारतीय कला संगम श्रीरामलीला सभा टीटू कॉलोनी में राम वनवास का मंचन किया। कैकेयी ने महाराजा दशरथ से श्री राम को 14 वर्ष का वनवास और भरत को राज्य अभिषेक करने का वरदान मांगा। इसके पता लगने श्रीराम, सीता और लक्ष्मण के साथ पिता, मां और गुरु का आशीर्वाद लेकर वनवास चले गए। कैकेयी का किरदार दीपक कुमार और दशरथ किरदार सूरज डिंपी ने निभाया। इस दौरान अध्यक्ष सतपाल कालड़ा, महामंत्री, जसबीर मोघा, संचालक सुरेंद्र मोघा, प्रबंधक अनिरुद्ध गुरुंग, कोषाध्यक्ष चेतन कौशिक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मो. फारूख, प्रमोद धीमान, दीपक मलिक, गगनदीप, शिवा गांधी मौजूद रहे। गुरुद्वारा रोड स्थित कांग्रेस कमेटी के मैदान पर श्री आशुतोष रामलीला समिति द्वारा आयोजित लीला में ताड़का वध का मंचन किया गया। एलईडी स्क्रीन पर दिखाए जंगल के खौफनाक दृश्य आकर्षक रहे। ताड़का वध होते ही लोगों ने जयकारे लगाए। इसके साथ ही बच्चों से रामलीला से संबंधित प्रश्न पूछे गए। सही उत्तर देने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रधान गौरव चौधरी, महामंत्री राकेेश छाबड़ा, मुख्य संयोजक संजय भसीन, गौरव पुरी, करन मल्होत्रा, रवेद प्रकाश पोपली, संदीप भाटिया, अनूप आहलुवालिया मौजूद रहे। नुमाइशकैंप के गोपालनगर में सुपर क्लब द्वारा रामलीला का शुभारंभ किया। पहले दिन श्रवण कुमार नाटक और श्री राम जन्म की लीला का मंचन किया गया। इस दौरान अध्यक्ष राकेश सूरी, महामंत्री नितिन खुराना, भारती पसरीचा, गोपाल कृष्ण, बोबी सुखीजा मौजूद रहे।