सहारनपुर में थानाभवन विधायक सुरेश राणा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर खनन माफिया की जमीन जब्त कर उसके गरीबों को पट्टे दिए जाएंगे।
मंगलवार को बेरीबाग स्थित सभागार में भाजपा महानगर की ओर से युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। शुभारंभ विधायक सुरेश राणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री चंद्रशेखर, राष्ट्रीय सचिव सोमेंद्र तोमर आदि ने किया।
इसके बाद संबोधित करते हुए सुरेश राणा ने कहा कि आने वाले समय में आजम खां की जगह बांदा जेल में होगी। दंगे के आरोपियों को पुन: जेल में बंद कराया जाएगा।
नोटबंदी पर कहा कि अखिलेश यादव बार-बार 10 दिन का समय मांग रहे थे, केवल अपनी काली कमाई को ठिकाने लगाने के लिए समय मांगा जा रहा था। मायावती टिकटों के बदले वसूली राशि को लेकर चिंता में है।
प्रदेश संगठन मंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि जब-जब युवा वर्ग जागरूक हुआ है, तब-तब व्यवस्था में परिवर्तन हुआ है। महानगर प्रभारी महेंद्र धनौरिया ने कहा कि प्रदेश में परिवर्तन होना जरूरी है।
राष्ट्रीय मंत्री सोमेंद्र तोमर, नगर विधायक राजीव गुंबर, पूर्व महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा आदि ने भी विचार रखे। अध्यक्षता अमित गगनेजा एवं संचालन मनीष सचदेवा ने किया।
इस अवसर पर वरुण गोयल, प्रीतम गुर्जर, बिजेंद्र कश्यप, साहब सिंह पुंडीर, मानवीर सिंह पुंडीर, हरीश मलिक, विजय माहेश्वरी, अमित वर्मा, पुनीत चौहान, रविंद्र शर्मा, प्रवीण छाबड़ा, गौरव राणा, आकाश अग्रवाल, अखिल वत्स, विजय मल्होत्रा, पुनीत त्यागी, प्रेमपाल, अंकुर, सन्नी, विपिन, संचित, वीना बजाज, दिनेश सक्सेना, हन्नी वर्मा, विवेक कौशिक आदि मौजूद रहे।