फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ‘डंडी’ नहीं मार सकेंगे मिल के कांटे

Wed, 07 Dec 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
कांटे पर गन्नों से भरी ट्राली। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में गन्ना विभाग ने घटतौली को रोकने के लिए कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत विभाग ने सभी मिल क्षेत्रों में धर्मकांटों को चिन्हित कर अनुबंध किया है। जिन पर किसान नि:शुल्क गन्ने का तौल करा सकते हैं।
विज्ञापन


इस कांटों पर गन्ना समितियों की ओर से शिफ्टवार कर्मचारियों की तैनाती भी की गई है। जानबूझकर घटतौली करने वाले शुगर मिल के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जाएगी। 

घटतौली पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सभी मिल क्षेत्रों में धर्मकांटों को चिन्हित कर अनुबंधित किया गया है। इन कांटों पर किसान गन्ने लदी बुग्गी या ट्रॉली की नि:शुल्क तौल करा सकते हैं। इससे किसान को पता चल जाएगा कि मिल के कांटे पर आया वजन सही है या नहीं।
विज्ञापन


इससे चीनी मिल के कांटों पर हो रही तौल पर पारदर्शिता आएगी। ये धर्मकांटे गन्ने का वजन कराने वाले किसानों का पूूर्ण विवरण भी एक पंजिका में दर्ज रखेंगे। 

जिला गन्ना अधिकारी डॉ. आरडी द्विवेदी ने बताया कि प्रदेश के गन्ना आयुक्त के निर्देश पर यह व्यवस्था की गई है। इन धर्मकांटों पर गन्ना समिति की ओर से भी शिफ्टवार कर्मचारी तैनात किए जाएंगे।

धर्मकांटेे और मिल के कांटे पर प्रदर्शित वजन में अंतर आने पर चीनी मिल के कांटे की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा घटतौली में दोषी पाई जाने वाली  मिलों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें