सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम के नौवें वार्षिकोत्सव के अंतिम दिन धूमधाम शोभायात्रा निकाली गई। इसमें विभिन्न झांकियों के माध्यम से माहौल भक्तिमय बना रहा।
शनिवार को शोभायात्रा का शुभारंभ राजकीय क्रीड़ा स्थल से धाम के संस्थापक अतुल जोशी जी महाराज ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। शोभायात्रा में सबसे आगे धर्म ध्वजा और श्री बालाजी सेवा समिति का बैनर लिए युवक चल रहे थे।
इसके बाद रणसिंघे, गणेश जी की प्रतिमा लेकर श्रद्धालु चल रहे थे। भगवान श्रीराम की झांकी, नृसिंह की झांकी, राधाकृष्ण की मोर पंखी झांकी और नृत्य करते राधा कृष्ण चल रहे थे। शोभायात्रा में चार बैंड धार्मिक धुनें बजा रहे थे। भजन मंडली के साथ बड़ी संख्या में श्रद्घालु धार्मिक धुनों पर झूम और नाच रहे थे।
शोभायात्रा राजकीय क्रीड़ा स्थल से शुरू होकर जोगियान पुल, प्रताप मार्केट, नेहरू मार्केट शहीद गंज, चौक फव्वारा, मोरगंज, खुमरान पुल, बेहट रोड, होते हुए श्री बालाजी धाम पहुंची। शोभायात्रा का विभिन्न संगठनों ने पुष्प वर्षा का स्वागत किया।
राजकुमार विज, प्रवीण अरोड़ा, गणेश बहुखंडी, कुलदीप अग्रवाल, नवीन वालिया, सचिन गुप्ता, अजय सूरी, अखिल, सुरेंद्र कुमार, अनिल गुप्ता, शैंकी कोहली, अरविंद जैन, अनूप, संचित गुप्ता, शुभम, गोविंद प्रसाद, अनुसुईया, मनीषा, सुुुुभाष, विवेक, अनिल सैनी, अशोक, विद्यासागर, सत्यव्रत, धर्मपाल, राधेश्याम, राजकुमार मित्तल, प्रह्लाद जोशी, तपेश्वर आदि शामिल रहे।