फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पेड़ से टकराई, चालक की मौत

Sat, 18 Feb 2017 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
जांच करती पुलिस और किनारे पड़ा शव। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के  गंगोह में बाइक पेड़ से टकराने पर चालक की मौके पर ही मौत हो गई।  नगर पालिका कार्यालय के समीप रहने वाला 30 वर्षीय राजेंद्र  बृहस्पतिवार को अपनी रिश्तेदारी में गांव हरपाल गया था।
विज्ञापन


रात में करीब 10 बजे जब वह अपने फुफेरे भाई दीपक के साथ गांव लौट रहा था। रास्ते में गांव बुढ़नपुर के समीप अचानक राजेंद्र बाइक पर से नियंत्रण खो बैठा और बाइक पेड़ से टकराकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी।

राजेंद्र का सर पेड़ से टकरा गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दीपक घायल हो गया। दीपक बेहोशी की हालत में था। रात भर वह घटनास्थल पर ही पड़ा रहा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह होश आया तो उसने परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।  पोस्टमार्टम कराने से इंकार करने पर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें