फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालाजी धाम में उमड़े श्रद्धालु

Sat, 13 Feb 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट रोड स्थित बालाजी धाम में आयोजित आठवें वार्षिक उत्सव के दूसरे चरण के लिए बसंत पंचमी के अवसर पर बल्ली पूजन का आयोजन किया गया। बाला जी धाम के संस्थापक अतुल जोशी जी महाराज के सानिध्य में पंडित रजत शर्मा और पंडित शंभु पंत ने पूजन कराया।
विज्ञापन


अतुल जोशी महाराज ने भक्तजनों को बताया कि 16 से 18 फरवरी तक वार्षिक उत्सव का दूसरा चरण आयोजित होगा। 16 फरवरी को संगीतमय सामूहिक सुंदरकांड पाठ होगा, जो विख्यात सुंदरकांड गायक अजय के श्रीमुख से होगा।

बालाजी मेहंदीपुर से श्री प्रेतराज सरकार बाबा की गद्दी के महंत मोहनपुरी गोस्वामी जी और महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन


उनके सानिध्य में 108 भक्तों द्वारा सामूहिक सुंदरकांड पाठ होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री विनोद बडथवाल होंगे।

17 फरवरी को महामंडलेश्वर गीता मनीषी ज्ञानानंद जी महाराज के श्रीमुख से आशीर्वचन की वर्षा होगी। 18 फरवरी को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। प्रवीन सैनी, बलबीर सिंह, अनिल, विवेक, संजय, प्रमोद, प्रह्लाद, तपेश्वर, पायल, अरुणा, दीपक, सुनील आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें