सहारनपुर में डॉ. अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हुई जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में मिरगपुर को हराकर चंदेना डिस्ट्रिक्ट चैंपियन बना। प्रतियोगिता खेल निदेशालय के आदेश पर क्षेत्रीय खेल कार्यालय द्वारा कराई गई, जिसमें जनपद की आठ टीमों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अजय कुमार सेठी ने किया। उद्घाटन मैच चंदेना और आशा मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल के बीच हुआ। इस एकतरफा मुकाबले में चंदेना की टीम 26-04 के अंतर से विजेता बनी। दूसरे मैच में विश्वामित्र स्कूल गंगोह ने सुहागनी-बी टीम को 32-17 के अंतर से पराजित किया। तीसरे मैच में सुहागनी-ए टीम ने चंदेना देवकुमार को 26-09 से हराया।
चौथे मैच में मिरगपुर ने स्टेडियम को 21-04 से पराजित किया। पहले सेमीफाइनल मुकाबले में चंदेना ने विश्वामित्र स्कूल को 31-05 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में मिरगपुर ने सुहागनी को कांटेदार मुकाबले में 37-33 से हराकर फाइनल में एंट्री पाई। फाइनल मुकाबले में चंदेना ने मिरगपुर को हराते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान ईश्वरपाल सिंह, गुलाब सिंह राणा, सुनील कुमार, मनोज कुुमार, लाल धर्मेंद्र प्रताप, अनिल कुमार, अरुण कुमार, रमा आर्य, काशीनरेश यादव, राजकमार, गौरव विश्वामित्र आदि थे।
छात्रावास के लिए हुआ ट्रायल
सहारनपुर। खेल छात्रावास में दाखिले के लिए कई दिनों से चल रहे चयन ट्रायल के क्रम में मंगलवार को जिम्नास्टिक, हॉकी, वॉलीबाल, एथलेटिक्स, कबड्डी, बास्केटबॉल खेलों के मंडलीय ट्रायल कराए गए। चयनित खिलाड़ी प्रदेशीय ट्रायल में हिस्सा लेंगे।