फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी भवन का उद्घाटन में हुई गोद भराई

विज्ञापन
खुशहालीपुर में गोद भराई की रस्म अदा करते साहब सिंह पुंडीर - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। मुजफ्फराबाद ब्लाक के गांव खुशहालीपुर कलां में नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन का उद्घाटन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा किसान मोर्चा साहब सिंह पुंडीर ने फीता काट कर किया। इस दौरान मिशन शक्ति के तहत पोषण माह में पांच गर्भवती महिलाओं की गोद भराई भी की गई।
विज्ञापन

साहब सिंह पुंडीर ने कहा कि प्रदेश सरकार समय-समय पर मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को सशक्त करने का काम कर रही है। भाजपा सरकार में नारी के सम्मान व सुरक्षा के लिये बेहतर काम किया जा रहा है। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना सुपरवाइजर संयोगिता व नीलम रानी ने पोषण माह के तहत गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। पोषण माह के तहत विद्यालय प्रांगण में अमरूद, नींबू, आम, पपीता आदि के पौधे भी लगाये गये।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधान धर्मराज, त्रिलोक चंद राठौर, दीपक प्रजापति, गुड्डू पंडित, दर्शन सिंह, नरेंद्र राणा, संदीप वर्मा, अंकित चौहान, आंगनबाड़ी कार्यकत्री किशोरी देवी, मधू शर्मा, सुधा पांडेय, अनिता शर्मा, पूनज सैनी, ममता, सभुलेश, मीना आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें