ऑटोमैटिक पंप का सहारनपुर में शुभारंभ
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर रेलवे का पहला टोटल फ्यूल मैनेजमेंट प्रणाली वाला ऑटोमैटिक फिलिंग स्टेशन सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर शुरू हो गया। अब ट्रेनों के इंजन में महज एक क्लिक के जरिये डीजल भरा जा सकेगा। सिर्फ जयपुर में ही ऐसा पंप है। इसका शुभारंभ शुक्रवार को अंबाला डिवीजन के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) गुरिंदर मोहन सिंह ने किया।
डीआरएम ने बताया कि टीएफएम मॉडल पर किसी भी आरडीआई (रेलवे डीजल स्थापना) को चलाने का मुख्य उद्देश्य ऑटोमेशन के माध्यम से और मैनुअल हस्तक्षेप को समाप्त करके लोकोमोटिव को ईंधन की गुणवत्ता और मात्रा प्रदान करना है। इस फिलिंग स्टेशन की जिम्मेदारी भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन को दी गई है। कंपनी के प्रादेशिक प्रबंधक तरुण कुमार ने बताया कि नई प्रणाली से डीजल भरवाने में गुणवत्ता में सुधार होगा। कंपनी की टीम यहां कार्यरत रहेगी। इस दौरान कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक विशंभर नाथ सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक अखिल कुमार सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव: 40 करोड़ की जमीन पर अमर उजाला की पड़ताल, धड़ल्ले से हो रहे कब्जे, सामने आया पूरा सच
ऐसी है नई प्रणाली
फिलिंग स्टेशन पर 45000 लीटर वाले चार टैंक लगाए गए हैं। यहां से प्लेटफार्म तक पाइप डाले गए हैं। स्टेशन के प्रत्येक प्लेटफार्म पर पाइप जोड़े गए हैं। जिस प्लेटफार्म पर भी ट्रेन में डीजल भरना होगा, वहां पाइप को जोड़ दिया जाएगा। जितना डीजल भरना होगा, उस मुताबिक टैब के जरिये एंट्री की जाएगी और फिर एक क्लिक करते ही डीजल भरना शुरू हो जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/