संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। शासन से आए एक पत्र में कथित तौर पर अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में दि कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन से जुडे़ अधिवक्ता बुधवार को न्यायिक कार्यों से विरत रहे। उन्होंने कहा कि इसको लेकर 22 मई को भी न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे।
बुधवार को कलक्ट्रेट बार सभागार में आयोजित बैठक में दि कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ठाकुर यशपाल सिंह ने आरोप लगाया कि प्रदेश शासन की ओर से भेजे गए पत्र में जनपद एवं तहसील न्यायालयों में कार्यरत अधिवक्ताओं को लेकर की कई टिप्पणी से रोष व्याप्त है। इसके विरोध में 22 मई को भी न्यायिक कार्यों से विरत रहा जाएगा। संचालन महासचिव रणवीर सिंह राठौर ने किया। इसको लेकर दि कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन ने उत्तर प्रदेश शासन में विशेष सचिव प्रफुल्ल कमल को भी पत्र भेजा है। उधर, केंद्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर पश्चिम उत्तर प्रदेश के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। सहारनपुर में भी अधिवक्ताओं ने कार्य नहीं किया। सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार पुंडीर और महासचिव नितिन कुमार शर्मा ने अधिवक्ताओं के सम्मान के खिलाफ किसी भी कृत्य को सहन ना करने की बात कही है।