मानक माउ में अवैध कॉलोनी ध्वस्त करती विकास प्राधिकरण की जेसीबी
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। सहारनपुर विकास प्राधिकरण की टीम ने बृहस्पतिवार को एक अवैध कालोनी और एक अन्य अवैध निर्माण पर कार्रवाई करते हुए निर्माणों को ध्वस्त किया। यह कार्रवाई अंबाला रोड और मानकमऊ क्षेत्र में की गई।
ईदगाह रोड मानकमऊ में एक व्यक्ति के द्वारा दस बीघा भूमि पर अवैध रूप से प्लॉट काटकर कालोनी निर्माण हो रहा है। बृृहस्पतिवार को टीम भेजकर कालोनी में हुए निर्माणों को ध्वस्त कराया गया है। इसके अलावा अंबाला रोड पर चंद्रलोक फॉर्म हाउस के सामने दो लोगों के द्वारा 1100 वर्ग गज के क्षेत्र में प्लॉटिंग का कार्य करते हुए डिमार्केशन किया गया है। उक्त जगह पर भी कार्रवाई की गई है। कार्रवाई करने वाली टीम में अवर अभियंता शील कुमार जैन, मैट लाल बहादुर आदि शामिल रहे। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आशीष कुमार ने अपील की है कि यदि लोग कार्रवाई से बचना चाहते हैं तो मानचित्र स्वीकृत कराने के बाद ही कोई निर्माण करें। उन्होंने बताया कि जल्द ही बड़ा अभियान चलाकर अवैध कॉलोनियों और निर्माणों पर कार्रवाई की जानी है।