फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: पदक विजेता कार्तिक को मिले 1.50 करोड़, सूबेदार बनने का ऑफर, सेना में जाने के जुनून ने बनाया धावक

Mon, 29 Jan 2024 01:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सेना में भर्ती होने का सपना लेकर सहारनपुर के कार्तिक ने दौड़ शुरू की थी, लेकिन उनकी दौड़ में इस कदर रुचि बढ़ी की वह एशियन गेम्स तक जा पहुंचे। रजत पदक जीतकर देश का नाम ऊंचा भी किया। अब सीएम योगी और खेल मंत्री ने कार्तिक को डेढ़ करोड़ रुपये इनाम राशि दी। साथ ही सूबेदार बनने का ऑफर भी दिया है।
विज्ञापन
एथलीट कार्तिक - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन में बीते वर्ष हुए एशियन गेम्स में देश के लिए रजत पदक जीतने वाले सहारनपुर जनपद के गांव शिमलाना निवासी कार्तिक को सूबेदार बनने का ऑफर मिला है।

विज्ञापन


27 जनवरी को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कार्तिक कुमार को डेढ़ करोड़ रुपये इनाम राशि दी। साथ ही उन्हें सूबेदार बनने का ऑफर भी मिला है।
विज्ञापन


कार्तिक के खेल करियर की शुरुआत सेना में भर्ती के सपने के साथ ही हुई थी। कार्तिक के बड़े भाई सोनू आर्मी में जाने की तैयारी के लिए दौड़ लगाने के लिए जाते थे। कार्तिक भी उनके साथ दौड़ने जाता था।
विज्ञापन


कार्तिक ने एशियाई गेम्स की 10 हजार मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया था। बेटे की सफलता से पिता धीर सिंह और परिवार खुशी से गदगद है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें