फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एंटी करप्शन टीम ने कंप्यूटर ऑपरेटर को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, इस काम के लिए की थी रुपयों की डिमांड

Mon, 08 Jan 2024 04:59 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : एंटी करप्शन की टीम ने अमीन और कंप्यूटर ऑपरेटर को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी पेड़ों का मुआवजा दिलाने के नाम पर रिश्वत ले रहे थे।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) की टीम ने 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए भूमि अध्यापति अधिकारी कार्यालय में तैनात अमीन और कंप्यूटर ऑपरेटर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी पेड़ों का मुआवजा दिलाने के नाम पर रिश्वत ले रहे थे। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) थाने के प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि थाना तीतरो के गांव बेरीखेड़ी निवासी देवकमल की भूमि हाईवे निर्माण सरकार ने अधिग्रहण की थी। भूमि पर 86 पेड़ लगे थे। पेड़ों का मुआवजा देवकमल को मिलना था, जिसकी प्रक्रिया भूमि अध्यापति अधिकारी कार्यालय में चल रही है।

प्रभारी सुभाष चंद ने बताया कि चार जनवरी को देवकमल ने एंटी करप्शन थाने में शिकायत कर बताया था कि भूमि अध्यापति अधिकारी कार्यालय में तैनात अमीन और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण का कंप्यूटर ऑपरेटर सुमित कुमार मुआवजा दिलाने के नाम पर 15 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं। एंटी करप्शन टीम ने मामले की जांच शुरू की।

सोमवार की दोपहर ऋषिपाल और सुमित कुमार ने जैन कॉलेज रोड पर कलक्ट्रेट के निकट देवकमल को रुपये देने के लिए बुलाया। देवकमल ने सुमित को 15 हजार रुपये दिए। इसके बाद यह रुपये सुमित ने अमीन ऋषिपाल को दे दिए। इसी दौरान एंटी करप्शन की टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद टीम दोनों को कोतवाली सदर ले गई।

यह भी पढ़ें: Ram Mandir Ayodhya: राम मंदिर के लिए त्याग का अभिप्राय बन गए चंपत राय, कहे जाते हैं रामलला के पटवारी
विज्ञापन

एंटी करप्शन थाने के प्रभारी सुभाष चंद ने बताया कि अमीन और कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ कोतवाली सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

यह भी पढ़ें: UP: पांच लाख का इनामी बद्दो सोशल मीडिया पर सक्रिय, इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर पूर्व डीजीपी पर साधा निशाना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें