रास्ते में शाकंभरी देवी रोड पर गांव फतेहपुर कलां के पास धर्म सिंह जगदीश सिंह महाविद्यालय के सामने घूम पर कोहरा अधिक होने के कार चालक महेंद्र अचानक अपना नियंत्रण खो बैठा और अनियंत्रित कार सड़क पर पलट गई।
हादसे में महेंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसका बेटा वह पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। 108 एम्बुलेंस से मृतक के शव व घायलों को बेहट डीएचसी लाया गया, जहां से घायल मंजू व प्रशांत को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।