फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और प्रवासी कोरोना पॉजिटिव, 43 हुए एक्टिव केस

विज्ञापन
सहारनपुर में लॉकडाउन के अतिंम दिन दवा व्यापारी कोरोना पॉजिटिव आने के बाद किला क्षेत्र पुलिस द्व? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। एक और प्रवासी कोरोना पॉजिटिव निकला है। पॉजिटिव आया व्यक्ति तमिलनाड़ु से आया था, जिसे पांच दिन पहले सेंट मैरी स्कूल में क्वारंटीन किया गया था।
विज्ञापन

रिपोर्ट आते ही संक्रमित व्यक्ति को कोविड-19 सेंटर भेज दिया गया है। चिकित्सा विभाग की टीम मरीज के परिजनों की जांच करने में जुट गई है। संपर्क में आए परिजनों को क्वारंटीन करने के निर्देश टीम को दिए गए हैं। जनपद में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या अब 244 हो गई है। हालांकि इनमें से 201 संक्रमित ठीक होकर घर लौट चुके हैं, मगर वर्तमान में 43 एक्टिव मरीज हैं, जिनका कोविड-19 सेंटरों में इलाज चल रहा है।
युवक ने खुद को क्वारंटीन कराया
गंगोह। देहरादून से शनिवार की रात लौटे युवक ने जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दिया है। युवक ने अपने साथी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वयं को खुद ही क्वारंटीन कराया। सीएचसी प्रभारी डॉ. रोहित वालिया ने युवक को पीएमएल डिग्री कॉलेज में क्वारंटीन किया है। साथ ही युवक के गांव को सैनिटाइज कराया गया है।
विज्ञापन

परिजनों की रिपोर्ट नेगेटिव
अंबेहटा। चेन्नई से आए युवक की पांच दिन पहले कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। चिकित्सा विभाग ने युवक के पांच परिजनों को क्वारंटीन करने के साथ ही उनके सैंपल जांच के लिए भेजे थे। रविवार को सभी परिजनों की रिपोर्ट नेगेटिव आई। इसके बाद परिवार के साथ ही चिकित्सा विभाग ने भी राहत की सांस ली है। सीएचसी प्रभारी डॉ. ओमवीर सिंह ने रिपोर्ट नेगेटिव आने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें