फतेहपुर कोविड-19 अस्पताल में जन्मदिन पर केक काटते डा मनीष अग्रवाल
- फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर (सहारनपुर)। कोरोना संक्रमण के खिलाफ रात दिन अस्पताल में रह कर जंग लड़ रहे कोरोना योद्धा डॉ. मनीष अग्रवाल का जन्मदिन शनिवार की रात संगीत की धुन पर फतेहपुर कोविड-19 अस्पताल में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान डॉ. मनीष ने केक काटा और सहयोगियों ने उनके दीर्घायु होने की कामना की।
शनिवार की रात में कोराना संक्रमित रोगियों को लेकर आने वाली दो एंबुलेंस के अंतराल के बीच अस्पताल में डॉ. मनीष अग्रवाल का जन्मदिन बनाया। इस दौरान रोगियों को एंबुलेंस से वार्ड में शिफ्ट कराने के साथ ही परिसर और एंबुलेंस को सैनिटाइज भी किया। इसके बाद पुराने गीतों की स्वर लहरियों के बीच अस्पताल इंचार्ज डॉ. नवदीप गुप्ता, डॉ. विपिन कुमार, डॉ. अनुराग, डॉ. मनोज सिंह, स्टाफ नर्स प्रियंका नेल्सन, अनुज, प्रिंसी, मयंक, आकिल अहमद, नीरज राणा, शेखर चौहान, नरेश कुमार आदि ने डॉ. मनीष को जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान डॉ. मनीष ने वीडियो काल के माध्यम से परिजनों से भी जन्मदिन की खुशियां बांटी। डॉ. मनीष ने कहा परिवार से दूर होने के बाद भी उन्हें उम्मीद नहीं थी कि यह दिन इस तरह यादगार बन जाएगा। इसके लिए उन्होंने समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया।