फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: चाइल्ड पोर्नोग्राफी वीडियो शेयर करने में एक और प्राथमिकी दर्ज

Tue, 23 Jun 2026 01:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बिहारीगढ़, रामपुर मनिहारान और सरसावा के बाद अब थाना जनकपुरी क्षेत्र में चाइल्ड पोर्नोग्राफी का मामला सामने आया है। सत्यापन के दौरान पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

दरअसल, नेशनल सेंटर फॉर मिसिंग एंड एक्सप्लॉइटेड चिल्ड्रेन (एनसीएमईसी) के जरिए चाइल्ड पोर्नोग्राफी से संबंधित फोटो व वीडियो की सूचना साइबर क्राइम को मिली थी। मामले की जांच के दौरान कंपनी से प्राप्त रिपोर्ट में संदिग्ध अकाउंट और मोबाइल का संबंध जनकपुरी क्षेत्र में जेल चुंगी निवासी ऋतिक सोनकर से बताया गया। इसके बाद मामले की जांच थाना जनकपुरी के उप निरीक्षक की। जांच में संबंधित युवक का पता और मोबाइल सत्यापित होने की बात कही गई है। इंस्टाग्राम व व्हाट्सएप मैसेंजर के माध्यम से चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़ी सामग्री शेयर किए जाने की पुष्टि हुई। उप उप निरीक्षक ने अपनी जांच रिपोर्ट में आरोपी ऋतिक सोनकर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। बता दें, कि इससे पहले बिहारीगढ़, रामपुर मनिहारान और सरसावा में भी चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें