फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: राजस्व वसूली में पिछड़ा नगर निगम, 20 करोड़ की ग्रांट पर ग्रहण

Tue, 23 Jun 2026 01:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। गृहकर एवं जलकर तथा अन्य प्रकार की वसूली में नगर निगम सहारनपुर पिछड़ा है। प्रदेश के 17 नगर निगमों में सहारनपुर 16वें स्थान पर है। लक्ष्य के अनुरूप वसूली न होने की वजह से नगर निगम को शासन से मिलने वाली करीब 20 करोड़ रुपये की ग्रांट पर भी संशय के बादल मंडरा गए। ग्रांट मिलेगी या नहीं, इस पर स्थिति स्पष्ट नहीं हो रही।
विज्ञापन

नगर निकाय निदेशालय की ओर से विशेष सचिव नगर विकास अनुभाग को दो वित्तीय वर्षों में हुई आय की तुलनात्मक रिपोर्ट भेजी गई है। रिपोर्ट में वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रदेश के नगर निगमों द्वारा गृहकर एवं जलकर तथा अन्य प्रकार की आय और बीते वित्तीय वर्ष 2024-25 की आय का अंतर और उसमें हुई वृद्धि को प्रतिशत में दर्शाया गया है, जिन नगर निगमों की वृद्धि 12.5 फीसदी से कम है। उन्हें सरकार से अन्य प्रकार के फंड का लाभ नहीं मिल सकेगा। सीएम ग्रिड योजना के तहत चौथे चरण में करीब 20 करोड़ रुपये नगर निगम सहारनपुर को मिलने थे, लेकिन राजस्व विभाग की ढिलाई के चलते उम्मीद को झटका लगा है, क्योंकि सहारनपुर की वसूली मात्र दस फीसदी बढ़ी है। सबसे कम वृद्धि प्रतिशत शाहजहांपुर का तीन प्रतिशत रहा है।


वसूली करने वाले टॉप दस नगर निगम

नगर निगम-वित्तीय वर्ष 2024-25-वित्तीय वर्ष 2025-26-वृद्धि (प्रतिशत में)
गोरखपुर-108.72 करोड़216.66100
मथुरा वृंदावन90.24-149.7566

वाराणसी253.75415.54-64
बरेली110.57167.26-51

झांसी87.11-118.5336
आगरा-291.97396.6833

मुरादाबाद-118.51157.6530
मेरठ158.08-205.44-28

कानपुर655.35-840.75-28
अलीगढ़146.79187.3228


नगर निगम सहारनपुर की स्थिति
नगर निगम सहारनपुर ने बीते वर्ष कुल 64.32 करोड़ रुपये की वसूली की थी। इनमें 36.81 करोड़ रुपये गृहकर एवं जलकर से आए थे, जबकि 27.51 करोड़ रुपये करेत्तर यानी अन्य स्रोत से प्राप्त हुए। इस वर्ष यानी 2025-26 में सहारनपुर नगर निगम ने 70.62 करोड़ की वसूली की। इनमें गृहकर एवं जलकर के रूप में 40.47 करोड़ रुपये और करेत्तर के रूप में 30.15 करोड़ रुपये वसूल किए। यानी बीते वर्ष से मात्र 10 फीसदी अधिक।
विज्ञापन




वसूली में पहले भी पिछड़ चुका
शासन ने अप्रैल 2024 से दिसंबर 2024 तक की आंकड़ा जारी किया था, जिसमें नगर निगम प्रदेश के 17 नगर निगमों में फिसड्डी रहा था। आंकड़े के अनुसार कुल भवनों में से मात्र 24 फीसदी भवनों से गृहकर, 29 फीसदी कनेक्शनों से जलकर और 43 फीसदी कनेक्शनों से सीवर कर वसूला गया था।





गृहकर एवं जलकर तथा अन्य वसूली कम होने के कई व्यावहारिक कारण रहे हैं। इस संबंध में शासन में बात चल रही है। प्रयास यही है कि सहारनपुर को मिलने वाली ग्रांट आदि रुके नहीं।
विज्ञापन

- शिपू गिरि, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें