फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन लूटने वाला दूसरा बदमाश भी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मिशन कंपाउंड में महिला से चेन लूटने वाले दूसरे बदमाश को भी कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से लूटी गई आधी चेन व एक चाकू बरामद हुआ है।
विज्ञापन

एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने लकड़ी के पुल के पास से सचिन पुत्र साधूराम निवासी लेबर कॉलोनी को पकड़ा है। आरोपी के पास से महिला से लूटी गई आधी चेन व चाकू बरामद हुआ है। आरोपी के साथी सुमित पुत्र विष्णु निवासी कनखल हरिद्वार को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं।
ऐसी हुई थी वारदात
14 नवंबर को अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे मिशन कंपाउंड निवासी धनवंती पत्नी पवन कुमार अपनी बेटी प्रिया के साथ कोर्ट रोड से खरीदारी कर स्कूटी से घर लौट रही थी। घर के पास ही बाइक सवार दो बदमाशों ने धनवंती की चेन तोड़ ली थी। महिला ने एक बदमाश का हाथ पकड़ लिया था, जिस वजह से आधी चेन महिला के हाथ में रह गई थी। बेटी प्रिया स्कूटी खड़ी कर बदमाशों से भिड़ गई थी। खींचतान में बदमाशों की बाइक गिर गई। शोर शराबा होने पर लोग एकत्र हो गए थे। बदमाश हवाई फायर कर भागे जिसमें प्रिया ने लोगों की मदद से पीछा कर रेलवे लाइन के किनारे से एक बदमाश सुमित को दबोचा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें