फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमाें की धूम

Sun, 19 Feb 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबेहटा
विज्ञापन
अंबेहटा के स्कूल के वार्षिकोत्सव में प्रस्तुति देते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मां सरस्वती चैरिटेबिल ट्रस्ट द्वारा संचालित आर्यन इंटरनेशनल स्कूल का तीसरा वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। 
विज्ञापन


शुक्रवार की रात कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक प्रदीप चौधरी और शिवालिक बैंक के चेयरमैन यशवीर गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया। विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में प्राइवेट विद्यालयों का बड़ा योगदान है। सीमित संसाधनों के बावजूद भी ये विद्यालय बच्चों को अच्छी व संस्कारित शिक्षा दे रहे हैं। 

शिक्षाविद रंजन गुप्ता और नगर पंचायत चेयरमैन इनाम शाकिर ने भी अपने विचार रखे। विद्यालय के आराध्या, अनुष्का, अंशिका, मुस्कान, प्रशांत आदि बच्चों ने शिव तांडव, इनायत, अंकुश, आशीष, हिमांशु गोयल, विशु, सलौनी ने बेटी बचाओ विषय पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इशिका त्यागी, विनय, सर्वज्ञ, फैज व उज्ज्वल मित्तल ने बुजुर्गों के सम्मान में प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी। विद्यालय की ओर से नृत्य प्रशिक्षक अजय कुमार व अंकुर कुमार को कोषाध्यक्ष निखिल आर्य ने ट्राफी प्रदान की। 
विज्ञापन


अध्यक्ष कुलदीप मित्तल व प्रबंधक अंकुर अग्रवाल ने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए आगंतुकों का आभार जताया। प्रधानाचार्य रूचि गुप्ता, जगदीश पंवार, सुबोध सिंघल, कपिल गुप्ता, रिजवान अहमद, डा0 महेंद्र आर्य, वीरेंद्र मित्तल, विनोद कुमार, मनोज गुप्ता, अजय कुमार, विकास गुप्ता, आलोक मित्तल आदि मौजूद रहे। इस दौरान कार्यक्रम का संचालन कक्षा 11 के छात्र अनस व छात्रा तान्या मित्तल ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें