फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: युवक की हत्या से गुस्साए लाेगों ने हाईवे किया जाम, पुलिस पर पथराव

Wed, 29 Jul 2026 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
देवबंद में जाम लगा रहे लोगों पर लाठियां फटकारी पुलिस। संवाद
विज्ञापन
देवबंद। गांधी कॉलोनी (हरिनगर) के 18 वर्षीय शिवा की उसके दोस्तों ने गला दबाकर हत्या कर दी। पोस्टमार्टम के बाद शव देवबंद पहुंचने पर भीड़ ने सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे जाम कर दिया। करीब दो घंटे तक चले प्रदर्शन को हटाने के लिए पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ीं। भीड़ ने पुलिस पर पथराव भी किया। देर शाम पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। 15 दिन पूर्व तमंचा दिखाने को लेकर हुई हत्याकांड को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन

गांधी कॉलोनी निवासी शिवा रविवार रात करीब दस बजे अपने चार दोस्तों के बुलाने पर घर से निकला था, लेकिन घर नहीं लौटा। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अभिनंदन सिंह भी सोमवार देर रात देवबंद पहुंचे। तलाश के दौरान शिवा कश टीचर कॉलोनी के पीछे एक खेत में पड़ा मिला। परिजनों ने आरोप लगाया कि उसके दोस्तों ने शिवा की हत्या की है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव देवबंद पहुंचा तो भीड़ शव को लेकर सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे स्थित श्री साईंधाम मंदिर के सामने पहुंच गई। सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया।
एसएसपी और एसपी देहात मयंक पाठक ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ आरोपियों के एनकाउंटर की मांग पर अड़ी रही। करीब दो घंटे तक वार्ता विफल रहने के बाद पुलिस ने लाठियां फटकारकर भीड़ को तितर-बितर किया और हाईवे पर यातायात बहाल कराया। इसमें एक महिला समेत कई लोगों को मामूली चोट आई। इसी बीच प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। हालांकि इसके बाद किसी तरह स्थिति को नियंत्रण में किया गया। तब जाम खोला गया। पुलिस ने मृतक के पिता जयप्रकाश की तहरीर पर जड़ौदा जट्ट गांव निवासी आदि, शास्त्री चौक निवासी सूर्यांश और गांधी कॉलोनी निवासी आकाश समेत चार के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी कराई।
विज्ञापन



इसलिए दिया हत्याकांड को अंजाम
एसएसपी अभिनंदन सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी गांधी कॉलोनी निवासी तेजस को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में बताया कि 15 दिन पहले सूर्यांश व शिवा के बीच तमंचा दिखाने को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें शिवा का कहना था कि सूर्यांश ने मुझे तमंचा दिखाया। सूर्यांश ने कहा कि मेरा तुमसे कोई लेना देना नहीं है मैं तुम्हें तमंचा क्यों दिखाऊंगा। शिवा नहीं माना और उसने अपने साथियों के साथ मिलकर आरोपी तेजस, आदी उर्फ आदित्य, सूर्यांश व आकाश के साथ मारपीट की। तभी चारों ने शिवा की हत्या की योजना बना ली थी। रविवार रात बातचीत के बहाने शिवा को घर से बुलाया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को गन्ने के खेत में छिपा दिया।
आरोपी तेजस को गिरफ्तार कर लिया गया है। जाम के दौरान कुछ लोगों ने माहौल खराब करने की कोशिश की थी। स्थिति को समय रहते नियंत्रण में कर लिया गया। जल्दी ही बाकी आरोपी पकड़ लिए जाएंगे।
विज्ञापन

- अभिनंदन सिंह, एसएसपी सहारनपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें