फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर दोषियों के लिए मांगी फांसी की सजा

विज्ञापन
बेहट तहसील में किसानों के धरने को संबोधित करते जिलाध्यक्ष चौधरी सुखबीर - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नागल/ रामपुर मनिहारान/बेहट (सहारनपुर)। लखीमपुर खीरी में किसानों की कुचल कर हत्या करने के विरोध में जिले का किसान आक्रोशित है। किसानों ने जगह जगह धरना प्रदर्शन कर दोषियों को सख्त सजा और पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता तथा सरकारी नौकरी दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

नागल बिजलीघर प्रांगण में भाकियू के बैनर तले किसानों ने सांकेतिक धरना देते हुए थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। जिला मंत्री योगेंद्र उर्फ पप्पू, कालूराम प्रधान, मनमोहन सिंह, अरविंद प्रधान, पवन सिंह, कपिल मुखिया, अजनीश, सोनू, पोटन, विक्रांत, विनोद खन्ना, जगदीश वालिया, चौ भाग सिंह, सुमित, यशपाल, राकेश त्यागी, भूपेंद्र त्यागी, शोभाराम त्यागी ने दोषियों को सजा दिलाने की मांग की।
रामपुर मनिहारान में भाकियू टिकैत के चौ जगपाल, शेरपाल राणा के नेतृत्व में किसानों ने शहरी पुल देहली रोड हाइवे पर ट्रैक्टर ट्राली खड़ी कर चक्का जाम किया। इस दौरान किसानों ने कहा कि दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर फांसी की सजा दी जाए अन्यथा किसान उग्र आंदोलन करेगी। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार नितिन राजपूत को सौंपा। देहली रोड हाईवे पर ढाई घंटे चक्का जाम रहा। इसमें प्रदीप चौधरी, सेवा राम तरसपाल रहे।
विज्ञापन

बेहट में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह की अगुवाई में किसानों ने मांगों को लेकर तहसील पर धरना दिया। लखीमपुर खीरी में मरने वालों किसानों की आत्मा शांति के लिए 2 मिनट का मौन भी रखा। धरने के बाद छह सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम दीप्ति देव को सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने सहकारी समिति लोदीपुर में धान क्रय केंद्र स्थापित करने, गन्ना मूल्य 450 रुपये घोषित करें, बकाया गन्ना भुगतान मय ब्याज दें सहित लखीमपुर खीरी में मारे गए किसानों के परिवारों को एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की। तहसील अध्यक्ष रविंद्र कुमार, विशु त्यागी, संदीप कुमार, चंदन त्यागी, चौधरी हुसैन, रविंद्र चौहान, शांतनु त्यागी, सम्राट सैनी, संदीप चौधरी रहे।
भाजपा नेता ने की दोषियों पर कार्रवाई की मांग
रामपुर मनिहारान। लखीमपुर खीरी में केंद्रीय गृह मंत्री अजय मिश्रा टेनी के पुत्र आशीष मिश्रा की गाड़ी से कुचलकर हुई किसानों की मौत की घटना की भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व ब्लाक प्रमुख चौधरी नक्षत्र पाल पंवार ने कड़ी भर्त्सना कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कहा कि चाहे व्यक्ति कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, किसानों को इंसाफ मिलना चाहिए।

रामपुर मनिहारान में किसानों के धरने को संबोधित करते चौधरी जगपाल- फोटो : SAHARANPUR

नागल में थाना अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते किसान- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें