फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी विधानसभा चुनाव : आज सहारनपुर में मतदाताओं को साधेंगे गृहमंत्री अमित शाह, घर-घर दस्तक का कार्यक्रम

Sat, 29 Jan 2022 07:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

दोपहर एक बजे करीब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह देवबंद पहुंचेंगे, जहां वह डोर-टू-डोर जनसंपर्क करेंगे। इसके बाद कोटा में मतदाता सम्मेलन में भाग लेंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज सहारनपुर में मतदाताओं को साधेंगे। देवबंद व शहर में वह डोर-टू-डोर जनसंपर्क करेंगे। इसके साथ ही कोटा में मतदाता सम्मेलन में भाग लेंगे। इसको लेकर संगठन और पुलिस ने प्रशासन ने कार्यक्रम की तैयारियों को पूरा कर लिया है।
विज्ञापन


दोपहर एक बजे करीब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह देवबंद पहुंचेंगे, जहां वह डोर-टू-डोर जनसंपर्क करेंगे। इसके बाद कोटा में मतदाता सम्मेलन में भाग लेंगे। शाम साढ़े पांच बजे केंद्रीय गृहमंत्री शहर के शारदानगर में लोगों से जनसंपर्क करेंगे। पुराने शहर के कुछ इलाकों में भी केंद्रीय गृहमंत्री जनसंपर्क करने जा सकते हैं।

डीआईजी प्रीतिंदर सिंह, जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, एसएसपी आकाश तोमर, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने कार्यक्रम स्थलों का दौरा कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया है। भाजपा के क्षेत्रीय मीडिया सह संयोजक गौरव गर्ग ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री के सभी कार्यक्रमों की तैयारियों पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


सुरक्षा रहेगी चाक चौबंद, ड्रोन से रहेगी नजर
केंद्रीय गृहमंत्री को लेकर जिले भर में सुरक्षा चाक चौबंद रहे। इसको लेकर डीआईजी प्रीतिंदर सिंह व एसएसपी आकाश तोमर ने संबंधित पुलिस कर्मियों के सुरक्षा को लेकर समीक्षा बैठक की, जिन जगहों पर केंद्रीय गृह मंत्री जाएंगे, वहां चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी। इसके साथ ही ड्रोन कैमरे से भी नजर रखी जाएगी। पुलिस रूट डायवर्जन प्लान भी लागू कर सकती है।
केंद्रीय गृहमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। इसको लेकर संबंधित पुलिसकर्मियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। - डॉ. प्रीतिंदर सिंह, डीआईजी
विज्ञापन

 

केंद्रीय गृहमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सर्किट हाऊस रोड पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते जिलाध- फोटो : SAHARANPUR

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें