फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रात के वक्त उफान पर आई घाड़ की सभी नदियां

विज्ञापन
सिद्धपीठ में मां के दर्शनों को जाते श्रद्धालु। श्रोत श्रद्धालु
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाकंभरी/मिर्जापुर। शिवालिक पहाड़ियों एवं मैदानी क्षेत्र में हुई बारिश के बाद शिवालिक पहाड़ियों से निकलने वाली शाकंभरी नदी सहित अन्य घाड़ क्षेत्र की सभी नदियां रात्रि के समय उफान पर आ गई। हालांकि पानी सुबह तक उतर गया।

बुधवार रात्रि में 12 बजे सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में शिवालिक पहाड़ियों से अलर्ट के बाद शाकंभरी चौकी इंचार्ज गजेन्द्र सिंह ने अलाउंसमेंट कर सायरन बजाकर सिद्धपीठ रात्रि में रुके हुए श्रद्धालुओं को अलर्ट कर दिया। हालांकि सिद्धपीठ में उस समय कोई श्रद्धालु नहीं था। नदी का पानी सुबह छह बजे कम हो गया था और श्रद्धालुओं को पूर्व की भांति पैदल ही मां के भवन तक दर्शनों के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

इसके अलावा गांव शफीपुर नदी, खुवासपुर नदी, बादशाहीबाग नदी, पाडली नदी, शाहपुर गाड़ा नदी में भी पानी का सैलाब आ गया जो सुबह तक कम हो गया था। इसके चलते रास्ते बाधित नहीं हुए।
विज्ञापन





मिर्जापुर। शिवालिक पहाड़ियों पर हुई बारिश के बाद हथनीकुंड बैराज से यमुना में बृहस्पतिवार शाम चार बजे हथनीकुंड पर पानी का जलस्तर 80204 क्यूसेक था और यमुना में 65384 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। हथनीकुंड बैराज के गेज रीडर शेर सिंह द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बैराज पर 8.2 मिमी एवं पांवटा साहिब (हिमाचल प्रदेश) में सोमवार को 49.1 मिमी बारिश दर्ज की गई।

हथनीकुंड बैराज से यमुना में छोड़े गए की स्थिति क्यूसेक में
हथनीकुंड बैराज यमुना नदी समय

11.46913 32093

12.53468 38648

1.76285 61465

2.73692 58872

3.80681 65861

4.80204 68384
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें